Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार

समरनीति न्यूज, डेस्कः अमरिका में एक भारतीय दंपति को सेक्स रैकट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस दंपति को अमरिका के शिकागो में गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहां शिकागों कोर्ट ने इनकी जमानत खारिज कर दी है। मामला हाईप्रोफाइल सेक्स रैकट का है। इसमें और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। शिकागो पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिकागो में इंडियन दंपति के घर से मिले बड़ी संख्या में कंडोम  

मूलरूप से भारत के हैदराबाद का रहने वाला किशन नाम का व्यक्ति शिकागों में बिजनेस मैन है। दोनों पति-पत्नी कई सालों से वहां रह रहे हैं। शिकागों में जांच एजेंसियों ने दोनों को इंटरनेशनल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है। आरोप है कि यह दंपति भारत के कन्नड़ और टालीबुड की अभिनेत्रियों को अमेरिका इवेंट के नाम पर बुलाता था और वहां उनसे देह व्यापार कराता था। करोड़ों की कमाई के लालच में किशन इस धंधे को बढ़ाता जा रहा था।

1 साल में कई लड़कियों को बना चुके शिकार,घर से डिटेल मिली   

28 अप्रैल को गिरफ्तार इस दंपति के कब्जे से जांच एजेंसियों को बड़ी मात्रा में कंडोम भी मिले हैं। इनके घर से एक रजिस्टर भी मिला है जिसमें कई अभिनेत्रियों के नाम-पते उनके आने जाने की डेट दर्ज हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि भारतीय दंपति ने मई 2017 से जनवरी 2018 तक कई लड़कियों को अपना शिकार बनाते हुए उनसे देहव्यापार कराया। इसमें कई कन्नड़ लड़कियों व टालीवुड की अभिनेत्रियों के नाम सामने आए हैं जिनका खुलासा नहीं किया गया है।

यह दंपति भारतीय सम्मेलनों में इवेंट के नाम पर इन अभिनेत्रियों और लड़कियों को बुलाता था और बाद में उनसे देहव्यापार कराता था। जांच एजेंसियों का कहना है कि एक बार अमरिका आने के बाद टालीवुड अभिनेत्रियों और लड़कियों को भारतीय सम्मेलन में भेजा जाता था। वहां ऐसे रईस लोगों को टारगेट किया जाता था जो उनके कस्टूमर बन सकें और मोटी कीमत अदा कर सकें। दंपति फिलहाल जेल में है।