Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

इटावा के परसौआ गांव में मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच गोलियां चलीं, 2 महिलाओं की मौत, 8 महिलाओं समेत 10 घायल 

समरनीति न्यूज, इटावाः इटावा के जसवंतनगर के परसौआ गांव में मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच गोलियां चलीं, दो महिलाओं की मौके पर मौत, आठ महिलाओं समेत 10 घायल हो गए हैं। प्रारंभिक सूचना के अनुसार घायलों को सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। यह गोलीकांड गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के दौरान हुआ। दोनों के बीच लंबे समय से तनातनी चली आ रही है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है।