Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Corona: कानपुर में एक साथ 20 और मिले, पत्रकार समेत 185 हुए

Big news: 53 new corona positive cases found in Lucknow in one day

समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर में रविवार को एक पत्रकार समेत 20 कोरोना पाॅजिटिव केस सामने आए हैं। इस बार 20 पाॅजिटिव में 13 महिलाएं हैं। वहीं कोरोना पाॅजिटिव पुलिस कर्मी 7 हो गए हैं वहीं एक पत्रकार भी इनमें शामिल है। इस तरह कानपुर में कुल कोरोना पाॅजिटिव केस अब 185 हो गए हैं। एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने इसपर सख्ती शुरू कर दी है।

सीएमओ ने दी मामलों की जानकारी

इस बात की जानकारी देते हुए सीएमओ अशोक शुक्ला ने बताया है कि अब कानपुर में कोरोना पाॅजिटिव मामले 185 हो गए हैं, वहीं एक्टिव केस 173 हैं। 3 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोग ठीक होकर घर लौटकर जा चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः Corona: कानपुर के वरिष्ठ ENT स्पेशलिस्ट डा. रोहित मेहरोत्रा की देश के ईएनटी सर्जन से खास अपील..

उधर, एक दिन में 20 कोरोना पाजिटिव केस सामने आने से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। इन 20 केस में 10 मामले कर्नलगंज के हैं जबकि 10 मुन्ना पुरवा के हैं। बताते चलें कि कानपुर में लगातार कोरोना पाॅजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। लाकडाउन के बीच बढ़ते मामले प्रशासन की चिंता बढ़ा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन अपने स्तर से इनपर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

ये भी पढ़ेंः कानपुरः किराने की दुकान से राशन में शराब की होम डिलीवरी, एक गिरफ्तार