Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार सवार 2 महिलाओं समेत 3 की मौत

Three people, including two women, died in an accident on the Lucknow-Agra Expressway in Kannauj

समरनीति न्यूज, कन्नौजः कई घंटों से लगातार हो रही बरसात के बीच लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक कार आज गुरुवार को अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटा खा गई। इससे कार में सवार दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बताते हैं कि कार सवार लोग गुरुग्राम से लखनऊ जा रहे थे। यह हादसा कन्नौज की तिर्वा कोतवाली क्षेत्र में फगुहा भट्ठे के पास हुआ। बताया जाता है कि गुड़गांव की ओर से आ रही कार फगुहा भट्ठा के पास डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।

तेज रफ्तार कार के उड़े परखच्चे

तेज रफ्तार के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीनों लोग गुरुग्राम के रहने वाले थे। दो की पहचान हुई है। एक की पहचान हरिशचंद्र तथा दूसरी महिला मृतक है जिसकी पहचान फरहा खान के रूप में हुई है। तीसरी मृतक महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Three people, including two women, died in an accident on the Lucknow-Agra Expressway in Kannauj

मरने वालों में दो गुड़गांव के रहने वाले

बताते हैं कि तीनों शवों को मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों को सूचना दी जा चुकी है। चित्रकूट अपडेट। बुधवार को बरुआ बांध में पत्नी का शव फेंकते समय नाव पलटने से लापता सपा नेता भरत दिवाकर का अभी तक पता नहीं चला। सपा नेता के करीबी गांव के ही रामसेवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। बुधवार को शाम तक खोजबीन के बाद पुलिस वापस लौट आई थी। गुरुवार को सुबह प्रयागराज से आई एनडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ नाव के सहारे खोजबीन शुरू कर दी है। एएसपी बलवन्त चौधरी व सीओ सिटी रजनीश यादव मोके पर हैं।

ये भी पढ़ेंः बिजनौर में दो सगे भाइयों की हत्या से फैली सनसनी

ये भी पढ़ेंः लखनऊ-बुंदेलखंडः फेक वेबसाइट से फर्जी रवन्ने, सरकार को 200 करोड़ का चूना, महोबा का जालसाज गिरफ्तार