Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

देखिए तस्वीरें- चित्रकूटः मारा गया 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल और उसका खास इनामी लवलेश भी

समरनीति न्यूज, चित्रकूटः कई सालों से उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की पुलिस की लिए मुसीबत बना दहशत का पर्याय 6 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल मारा गया। खबर है कि वह गिरोह में फिरौती की रकम के बंटबारे के दौरान हुए गैंगवार में गोली लगने से मरा है। उसके साथ उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाला डकैत लवलेश कोल भी मारा गया है। लवलेश पर भी डेढ़ लाख का इनाम घोषित था। बताते हैं कि दोनों की लाशें पुलिस ने जंगल से बरामद कर ली हैं। मध्यप्रदेश पुलिस का कहना है कि बदमाश एनकाउंटर में मारा गया है। वहीं क्षेत्र में आम चर्चा है कि दोनों बदमाश आपसी गैंगवार में मारे गए हैं।

आपसी गैंगवार में मारे गए दोनों बदमाश

बताया जा रहा है कि बीते शनिवार रात गैंग के लाले कोल डकैत ने फिरौती की रकम के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में अंधाधुंध गोलियां चलाईं। इसके बाद बाकी सदस्यों ने भी गोलियां चलाईं। इस गैंगवार में गैंग का सरदार बबुली कोल और उसका दाहिना हाथ लवलेश कोल ढेर हो गए। हालांकि गैंग के सदस्य उनको लेकर जंगल में गुम हो गए, लेकिन सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ अधिकारी जंगल में घुस गए।

सरगना के साथ ही गैंग भी हुआ खत्म 

इसके बाद दोनों की लाशें बरामद कर ली हैं। सूत्रों के मुताबिक गोली मारने वाले डकैत लाले कोल ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। उधर, मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाशों को घेरा था। बाद में एनकाउंटर में दोनों बदमाश मारे गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह कहना गलत है कि दोनों बदमाश आपसी गैंगवार में मारे गए हैं। पुलिस का कहना है कि अब सरगना के साथ ही गैंग भी खत्म हो गया है।

ये भी पढ़ेंः 6 लाख के इनामी डकैत बबुली ने किसान को अगवा कर मांगी 50 लाख फिरौती

ये भी पढ़ेंः 5 लाख फिरौती देकर 6 लाख के ईनामी बदमाश के चंगुल से छूटा अपह्रत व्यापारी, पुलिस बोली-हमारी घेराबंदी का नतीजा