Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

A mad dog with Gun ! गुरुग्राम में बड़ी वारदातः गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारी गोली

गुरुग्राम में जज के बेटे को गोली मारने के बाद हैवान बना गार्ड उसे खींचकर गाड़ी में डालने की कोशिश करता हुआ।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गुरुग्राम में शनिवार को सरेआम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिक्योरिटी गार्ड ने सेक्टर-49 में स्थित मार्केट में एक जज की पत्नी और उनके बेटे को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाले का नाम महिपाल सिंह बताया जा रहा है जो हेड कांस्टेबल है और जज की सुरक्षा में तैनात था। वह महेंद्र गढ़ का रहने वाला है।

Sector -49 में करीब साढ़े 3 बजे की वारदात

बताया जाता है कि आज वह कार से जज की पत्नी रेणु और उनके बेटे ध्रुव को लेकर आज दिन में करीब साढ़े 3 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्किट गया था। वहां मार्केट के सामने उसने वारदात को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ेंः लखनऊः सिरफिरे ने एनेक्सी के सामने पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे फिर सड़क पर पढ़ी नमाज

गार्ड महिपाल ने जज की पत्नी की छाती में गोली मारी है जबकि बेटे के सिर में गोली मारी। गार्ड पर हैवानियत इस कदर सवार थी कि उसने हिसार के रहने वाले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्णकांत की के बेटे को गोली मारने के बाद उसे बोरी की तरह उठाकर कार में डालने की कोशिश की।

मां-बेटे दोनों Serious

जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो लड़के को वहीं सड़क पर छोड़ दिया। दिनदहाड़े शहर के व्यस्तम इलाके में हुई इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए।

ये भी पढ़ेंः कलयुगी मां का राक्षसी रूप, 4 मासूमों को बांधकर जिंदा जलाया, खुद को भी फूंका, 3 मौतें

आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस बल वहां पहुंचा। घायल मां-बेटे को पुलिस ने पार्क अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दोनों को चिंताजनक हालत में दोनों को मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गोली मारने की घटना के बाद कार के पास मौजूद गार्ड महिपाल।

Police arrested police man

बताया जाता है कि पुलिस ने आरोपी महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सेक्टर-50 की पुलिस ने गार्ड महिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हांलाकि अभी जानकारी नहीं हो सकी है कि उसने जज की पत्नी और बेटे को गोली क्यों मारी।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ पुलिस की गुंडागर्दी- कार न रोकने पर एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर को सिपाही ने मार दी गोली

यह जानकारी मिली है कि गार्ड महिपाल ने तीन पहले दी धर्म परिवर्तन किया था। घटना की जानकारी पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेदांता फोन किया और जज की पत्नी और बेटे का हालचाल डाक्टरों से लिया। संभावना जताई जा रही है कि सीएम सभी कार्यक्रम रद कर गुरुग्राम पहुंच सकते हैं। पत्नी एवं बेटे को गोली मारने की सूचना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वारदात के बाद शॉपिंग सेंटर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।