Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में दीपों की जगमगाती रोशनी में गरबा और डांडिया की मची धूम

बांदा में गरबा-डांडिया नाइट के दौरान नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं।

समरनीति न्यूज, बांदाः स्थानीय सारंग होटल प्रांगण में बीती रात तक चले गरबा व डांडिया रास नाइट ने धूम मचा दी। इस दौरान हजारों दर्शकों के बीच रंग-बिरंगी रौशनी में जगमगाते प्रांगण में स्टूडियों व महिला हार्पर क्लब के 150 से अधिक कलाकारों ने गरबा और डांडिया रास मिक्स डांस का प्रस्तुतिकरण किया। प्रस्तुति इतनी मनमोहक थी कि दर्शकों का मनमोह लिया। लोगों ने तालियों की तड़तड़ाहट से कलाकारों को उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि ने शानदार प्रस्तुति पर कलाकारों को किया सम्मानित  

छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर दादी की उम्र तक की महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ नृत्य प्रस्तुत किए। नृत्य के जरिये सभी ने मां भगवती की अराधना की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता दिवेदी थी।

कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुति करने वाली कलाकारों को सम्मानित करतीं जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता दिवेदी।

विशिष्ट अतिथि के रूप में देवी आनंद, रुचि सिंह मौजूद रहीं। डांडिया नाइट का संचालन सुनील कुमार सनी व पूनम गुबरैले ने किया। डांडिया एवं गरबा नाइट का शुभारंभ मां दुर्गा की महाआरती से हुआ। स्टूडियो की निदेशक निशा गुप्ता ने नृत्य निर्देशन किया।

बांदा में गरबा-डांडिया नाइट के दौरान नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं।

उनके निर्देशन में 150 कलाकारों ने आरती के थाल में हजारों दीपक सजा रखे थे। सैकड़ों आमंत्रित महिलाएं हाथ में जलते दीपक लिए महा आरती कर रही थीं। रंग बिरंगी रौशनी के बीच महिलाओं के हाथों में जलते दीपक देखकर लग रहा था कि जैसे सितारे धरती पर रोशनी बिखेर रहे हों।

शानदार नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली कलाकारों को पुरस्कार करतीं अतिथि।

महाआरती के बाद शुरू हुई दुर्गा स्तुति 

महाआरती के बाद दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति शुरू हुई। देवी के जयकारों और गूंजती तालियों की गड़गड़ाहट के बीच छोटी-छोटी कन्याओं द्वारा घूमर नृत्य किया गया। महिलाओं के ग्रुप ने ढोली तारों-ढोल बाजे तथा अन्य गीतों पर नृत्य किया।

गरबा-डांडिया नृत्य के दौरान प्रस्तुतिकरण देतीं महिला कलाकार।

देर रात तक चलीं इस रंगारंग प्रस्तुति के बीच महिला हार्पर क्लब व स्टूडियो की ओर से आशा सिंह, संतोष गुप्ता, नीरा सिंह, निशा गुप्ता, नुपुर सिंह, रुपाली खरे आदि ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ेः क्या आपने कभी try की है Hair Chain Accessories

कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ट वेशभूषा व प्रस्तुति के लिए कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान वंदना अग्रवाल, नूतन गुप्ता, अनीता मेहरा, नेहा अग्रवाल, नीता ओमर, प्रियंका भारद्वाज, मनोरमा अग्रवाल, शशी मेहरा, गोरा मेम, मेघा गुप्ता, नीतू गुप्ता, अंकिता, सोनाली, वर्षा, शिल्पी, स्मृति, राखी, सौरामिनी, स्नेहा, सरिता, सुगंधा आदि मौजूद रहीं।