Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

मोदी के खिलाफ चुनाव के सवाल पर शाटगन शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन..

फाइल फोटो।

समरनीति न्यूज, मुजफ्फरनगर : बीजेपी नेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने आज यहां मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान पंचायत में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वह किसानों से मिलने यहां आए हैं क्योंकि किसान उनके समर्थक हैं। प्रशंसक हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि किसानों की हालत बहुत ही दयनीय और खराब है।

आम आदमी पार्टी द्वारा मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान पंचायत में शाटगन 

साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वह भाजपा से कोई बगावत नहीं कर रहे हैं बल्कि वह तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आईना दिखा रहे हैं दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा आज यहां आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित किसान पंचायत में शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः A Mad Dog with Gun-2- जज की पत्नी की मौत के बाद बेटा ‘ब्रेन डेड’, गोली मारने वाला सिक्योरिटी गार्ड पुलिस रिमांड पर

इतना ही नहीं पंचायत से लौटते समय जब मीडिया ने उनको सवाल पूछे तो उन्होंने बड़ी ही बेबाकी और चालाकी के साथ जवाब दिए। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उनको दुख है कि भाजपा ने वादे जनता से खासकर किसानों से किये थे। लेकिन उन वादों को पूरा नहीं किया गया है।

भाजपा सांसद ने कहा गठबंधन देश हित में

कहा कि वह तो भाजपा को आईना दिखाना चाहते हैं और 2019 में महागठबंधन पूरी तरह देश के हित में होगा। हांलाकि इस दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछा कि क्या वह वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले हैं?

ये भी पढ़ेंः आम इंसान से औसतन 10-12 साल कम जिंदगी जीते हैं डाक्टर्स 

इसपर शत्रुघ्न सिन्हा ने हंसते हुए बड़ी खूबी से सवाल को टाल दिया। पत्रकारों ने दोबारा इस सवाल पर उनको करोदना चाहा। लेकिन शाटगन बड़ी चालाकी से हंसते हुए वहां से चले गए। बताते चलें कि यह किसान पंचायत आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित किया गया था।