Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड के इस पूर्व मंत्री और 5 बार एमएलए रहे नेता ने घर वापसी कर भाजपा को दिया तगड़ा झटका..

समरनीति न्यूज, झांसी : चुनावी माहौल में बुंदेलखंड के एक पूर्व मंत्री की घर वापसी ने भाजपा को तगड़ा झटका दे डाला है। इसका असर पूरे यूपी के माहौल पर पड़ने वाला है। दरअसल, बसपा से भाजपा में आए झांसी से विधायक और यूपी के पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने दोबारा बसपा का दामन थाम लिया है। बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में उन्होंने बसपा में अपनी घर वापसी घोषणा भी कर दी है।

रतनलाल अहिरवार का झांसी से मैदान में उतरना तय 

उनकी वापसी से यह तय है कि अहिरवार आने वाले चुनावों में झांसी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस दौरान चंद घंटे पहले ही भाजपा का दामन छोड़ने वाले  रतनलाल ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पास व्यापारी, अल्पसंख्यक और दलितों की समस्याओं का कोई हल नहीं है।

ये भी पढ़ेंः भाजपा सांसद के दफ्तर पर प्रदर्शन करने वाले पूर्व छात्र नेताओं समेत 12 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा

इसीलिए उन्होंने भाजपा से पल्ला झाड़ लिया है। इस दौरान बसपा की तारीफों के पुल बांधते हुए अहिरवार ने कहा है कि सिर्फ बसपा ही हर वर्ग के लिए काम कर सकती है। इस दौरान रतनलाल समेत दो विधायकों ने भी भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामा है। बुंदेलखंड में हुई यह राजनीतिक हलचल भाजपा के लिए आने वाले चुनावों में दिक्कतें खड़ी कर सकती है।