Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

अस्पताल में चेकअप करते-करते महिला मरीज से छेड़छाड़ करने लगा डाक्टर, शोर मचाकर महिला ने बचाई जान

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, जौनपुरः जिले के महिला अस्पताल में एक महिला से डाक्टर द्वारा छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। छेड़छाड़ करने वाले डाक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि पेट दर्द और खुजली की शिकायत होने पर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में एक महिला अस्पताल में डाक्टर से दवाई लेने गई थीं। वहां डाक्टर ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी।

जौनपुर के महिला अस्पताल का मामला  

महिला ने शहर कोतवाली थाने में तहरीर दी है। उसका आरोप है कि पेट दर्द और खुजली की शिकायत पर वह डाक्टर को दिखाने महिला अस्पताल गई थीं। वहां जांच रूम में ले जाकर अकेले में डाक्टर जांच के नाम पर उनके प्राइवेट पार्ट पर हाथ फेरने लगा। उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो

आरोप है कि महिला ने डाक्टर का विरोध किया लेकिन डाक्टर फिर भी नहीं माना और छेड़छाड़ बढ़ती गईं। घबराई महिला ने शोर मचाया। इसके बाद डाक्टर तेजी से पीछे हट गया। तबतक बाहर बैठे परिवार व दूसरे लोग अंदर आ गए। महिला से अस्पताल में छेड़खानी की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ेंः न खुद को पता कितनों को ठगा, न पुलिस को कोई खबर, गर्लफ्रैंड संग लग्जरी हाल में मिला नटवरलाल

सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट भी मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की बात कही है। डॉक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस तरह की बातें पहले भी अस्पताल में सुनने को मिलती रही हैं।