समरनीति न्यूज, लखनऊ: बच्चों को लेकर बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि इंसानी शक्ल में कुछ दरिंदे आसपास ही घूम रहे हैं। राजधानी लखनऊ में ऐसे ही एक दरिंदे ने 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करते हुए इंसानियत को शर्मसार कर दिया। हांलाकि यह दरिंदा रंगे हाथों पकड़ा गया। परिजनों ने पिटाई के बाद इसे पुलिस के हवाले कर दिया।
घर के बाहर खेलते समय ले गया दरिंदा
यह शर्मनाक घटनाक्रम शुक्रवार देर शाम का है। गोसाईगंज इलाके में एक मासूम अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी उसी गांव का रहने वाला एक हैवान वहां पहुंचा और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ेंः ललितपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटने से 5 लोगों की मौत, 32 घायलों में 12 झांसी रेफर
उधर, बच्ची के घर के सामने से गायब होने पर परिजन आशंकित होकर उसकी तलाश करने लगे। तभी उन्होंने बच्ची के रोने की आवाज सुनी और मौके पर पहुंचकर दरिंदे को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की और बाद में पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोहनलालगंज सीओ आर.के शुक्ला का कहना है कि 3 साल की बच्ची से रेप हुआ है और आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।