Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी।

समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: आयरन लेडी के नाम से देश और विदेश में विख्यात देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आज जन्मदिन है। पूरा देश उनका जन्मदिन मना रहा है। आज ही के दिन यूपी के इलाहाबाद यानि आज के प्रयागराज में 19 नवंबर 1917 में उनका जन्म हुआ था। उनको अपने बुलंद हौसलों और अडिग फैसलों के लिए जाना जाता था। अपने हौंसलों से ही उन्होंने पूरी दुनिया को देश के आगे झुकाया।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी।

सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने शक्तिस्थल पर दी श्रद्धांजलि  

आजन उनके जन्मदिन के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी की 101 वीं जयंती के मौके पर शक्तिस्थल जाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, अजय माकन सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भी स्वर्गीय इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ेंः गरजीं सोनिया, कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं

देश के इतिहास में स्वर्गीय इंदिरा गांधी का नाम स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाता है। उनके बुलंद हौंसलों के आगे पूरी दुनिया ने घुटने टेक दिए थे। पाकिस्ता को दो फाड़ करने वालीं तथा परमाणु शक्ति बनाने वाली स्वर्गीय इंदिरा गांधी ही थीं। आयरन लेडी इंदिरा गांधी के तीन बड़े कार्यों के लिए देश और दुनिया उनको आज भी याद करती है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी।

पाकिस्तान के किए थे दो फाड़, बनाया था बांग्लादेश 

इनमें से एक था पाकिस्तान को युद्ध में शर्मनाक हार दिलाते हुए उसके दो फाड़ कर देना। साथ ही नया बांग्लादेश बना देना। दूसरा है, बैंकों का पहला राष्ट्रीयकरण और तीसरा बड़ा काम था राजा-रजवाड़ों के प्रिवीपर्स को पूरी तरह से खत्म कर देना। ये काम हमेशा दुनिया और देश को याद दिलाते हैं कि एक महान नेता होने के साथ-साथ इंदिरा गांधी एक मजबूत इरादों और हौंसलों वाली महिला नेता थीं जिन्होंने दुनिया को देश की ताकत का एहसास दिलाया।

ये भी पढ़ेंः अब ब्रिटेन से राहुल गांधी ने बोला मोदी सरकार पर ऐसा हमला कि मच गई खलबली..

आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री थीं। प्रधानमंत्री स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री के निधन के बाद उन्होंने देश की बागडौर संभाली थीं। इसके बाद 1966 से लेकर 1977 तक उन्होंने देश की बागडौर संभाली। फिर 1980 से लेकर 1984 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। इस दौरान उन्होंने कई कड़े फैसले लिए और हमेशा देश की जनता के हितों को ध्यान में रखा।

अपने दादा मोती लाल नेहरू व पिता पं जवाहर लाल नेहरू व अन्य परिजनों के साथ स्व. इंदिरा गांधी के बचपन की तस्वीर।

 दादा ने रखा था इंदिरा नाम, पिता ने प्रियदर्शिनी जोड़ा

देश की पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी के नाम को लेकर भी बड़ी रौचक बातें जुड़ी हैं। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू व कमला नेहरू की संतान इंदिरा गांधी के दादा मोतीलाल नेहरू ने उनका नाम इंदिरा रखा था।

ये भी पढ़ेंः आडवाणी के सहयोगी ने कहा, अच्छे दिल वाले राहुल को देखना चाहते हैं भविष्य में प्रधानमंत्री

बाद में उनके सलोने रंग-रूप को देखते हुए उनके पिता जवाहरलाल नेहरू ने अपनी इस बुलंद इरादों वाली बेटी के नाम में इंदिरा से प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया था। इनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गांधी था। उनको अपने फौलादी इरादों के लिए जाना जाता था। वह देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री हैं।