Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

भारत भ्रमण पर आए म्यांमार के पूर्व सैनिक की मौत, अब यहीं होगा अंतिम संस्कार

म्यांमार के नागरिक कु थाल। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, कुशीनगरः भारत के पड़ोसी मित्र देश म्यांमार से यहां घूमने आए एक वृद्ध पर्यटक की मौत हो गई। बताया जाता है कि म्यांमार देश के म्याऊंगम्या के यंगून के रहने वाले 74 साल के कु थाल बीमार थे। उनको इलाज के लिए कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

40 सदस्यी दल के साथ आए थे भारत भ्रमण पर 

वहां से बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताते हैं कि कु थाल म्यांमार  के 43 सदस्यीय दल के साथ भारत भ्रमण पर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार भारत में ही होगा। परिवार और साथ आए लोगों ने यह निर्णय लिया है। कु थाल म्यांमार सेना में पूर्व सैनिक थे।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड से तीर्थ नगरी हरिद्वार के लिए सीधी ट्रेन मिलने पर बुंदेलियों ने जताई खुशी