Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का मशहूर गोल्फर पति ज्योति सिंह रंधावा साथी समेत गिरफ्तार, प्रतिबंधित सामान के साथ कर रहा था शिकार

समरनीति न्यूज, डेस्कः फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पति एवं अंतरराष्ट्रीय गोल्फ शूटर ज्योति सिंह रंधावा तथा उसके एक साथी को वनविभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि वन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई बहराइच के कतर्नियाघाट में अवैध शिकार करने पर की है। इतना ही नहीं टीम ने रंधावा के पासे से .22 की राइफल भी बरामद की है। रंधावा के खिलाफ अगली कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि जांच की जा रही है कि रंधावा वहां कैसे और किन हालात में वहां पहुंचे। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह।

वन विभाग की टीम ने जानवरों की खाल और 0.22 की राइफल की बरामद 

बताया जाता है कि देश-विदेश के जाने-माने मशहूर गोल्फर ज्योति रंधवा को बहराइच स्थित कतर्नियाघाट वन रेंज से अवैध रूप से शिकार करते हुए पकड़ा गया है। उसके साथ एक अन्य साथी महेश भिरासकर भी था।

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह अपने पति ज्योति रंधावा के साथ। (फाइल फोटो)

दोनों वहां अवैध रूप से जानवरों का शिकार कर रहे थे। पुलिस ने रंधावा और उसके साथी के पास से 0.22 की राइफल के अलावा जानवरों को खालें और अन्य प्रतिबंधित चीजें पकड़ी गई हैं।

ये भी पढ़ेंः सेक्स, धोखा और मर्डर की फिल्मी कहानी जैसा माडल एंजेल और मंजीत की साजिश वाला संगीता हत्याकांड 

इनमें सुअर की खालें और सांभर की खालें बरामद की गई हैं। सभी चीजों को वन विभाग की टीम ने जब्त करते हुए दोनों को जेल भेजा जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कि रंधावा और उनके साथी सेंचुरी क्षेत्र के भीतर राइफल से किसी जानवर का शिकार कर रहे थे। उधर, डीएफओ ज्ञान प्रकाश सिंह का कहना है कि दोनों को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।