Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

ब्रेन हेमरेज से बांदा के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एके सिंह की मौत, जबलपुर भेजा गया शव

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह (61) की आज ब्रेन हैम्ब्रेज से मौत हो गई। उनको देर रात ब्रेन में दर्द के बाद अचानक बांदा ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। यहां लगातार उनकी हालत गंभीर बनी रही। डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उनको कानपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

मेडिकल अवकाश के बाद हाल में किया था ज्वाइन  

बांदा सीएमओ डा. संतोष कुमार ने बताया है कि कार्यालय में तैनात अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एके सिंह बीते पांच वर्षों से बांदा में तैनात थे। वह सुगर और हाई ब्लडप्रेशर के मरीज थे।

ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री

बीते छह माह से श्री सिंह मेडिकल अवकाश पर थे। लगभग 1 माह पहले ही उन्होंने दोबारा ज्वाइन किया था। मूल रूप से इलाहाबाद के बाई का बाग इलाके के रहने वाले श्री सिंह का परिवार अब जबलपुर में शिफ्ट हो चुका था।

बेटे को जाना है जल्द ही आस्ट्रेलिया 

डा. एके सिंह को रात में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। बाद में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ी तो कानपुर रेफर कर दिया गया। बाद में उनको एंबुलेंस से कानपुर हैलट भेजा गया। वहां ले जाते समय रास्ते में बिंदकी के पास उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में उनको बिंदकी स्वास्थ केंद्र भी ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ेंः आम इंसान से औसतन 10-12 साल कम जिंदगी जीते हैं डाक्टर्स

श्री सिंह के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और एक बेटी है। बेटा बीटेक कर चुका है और जल्द ही आस्ट्रेलिया में जाब के लिए जाने वाला है। वहीं बेटी पूना से बीबीए की पढ़ाई कर रही है। दोनों बच्चों और पत्नी का पिता की मृत्यु का समाचार सुनकर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके शव को जबलपुर ले जाया गया है। वहीं पर आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है।