Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में राहुल के साथ प्रियंका गांधी ने शुरू किया रोड-शो, स्वागत को उमड़े कांग्रेसी-लाखों की भीड़

लखनऊ में बस की छत से रोड-शो करतीं प्रियंका गांधी व राहुल गांधी।

समरनीति न्यूज, लखनऊः कांग्रेस पार्टी की महासचिव बनाए जाने के बाद प्रियंका गांधी आज पहली बार राहुल गांधी के साथ लखनऊ पहुंच चुकी हैं। उनके साथ कांग्रेस के महासचिव बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। कुछ ही देर में राहुल और प्रियंका गांधी का रोडशो शुरू होने वाला है। बताते चलें कि कांग्रेस महासचिव अपने दौरे की शुरुआत प्रियंका गांधी एक मेगा रोड शो के साथ करने जा रही हैं।

राजबब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत अन्य नेता भी साथ 

सुबह लगभग 12.30 बजे लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी रोड शो शुरू करने वाली हैं। वह शहीद पथ तिराहे से अवध चौराहा, आलमबाग, नत्था होटल तिराहा, हुसैनगंज चौराहा होते हुए बर्लिंगटन चौराहा पहुंचेंगी।

ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

वहां से लाल बाग तिराहा होते हुए हजरत गंज चौराहा से राज भवन से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगी। करीब 15 किमी लंबा यह रोड शो 4 घंटे से ज्यादा समय तक चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस रोड शो में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं एसपीजी ने भी डेरा डाला हुआ है। राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय पर कई दिन पहले ही एसपीजी के अधिकारी पहुंच चुके थे।