Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

प्यार की अनोखी दास्तांः दुनिया की नजर में मां बनकर वो घर में पत्नी का रिश्ता निभाती रही..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः प्यार की एक अजीबों-गरीब दास्तां सामने आई है जिसे जानने के बाद लोगों के साथ-साथ खुद पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। हांलाकि कालेज से शुरू हुई प्रेमकहानी का अंत सीधे जेल में हुआ। फिर भी घटना को लेकर पूरे इलाके के लोग हिले हुए हैं। बताया जाता है कि बिहार के समस्तीपुर जिले में रहने वाली एक लड़की को अपने कालेज में पढ़ने वाले लड़के से प्यार हो गया। प्यार इतना बढ़ गया कि लड़की अपना घर छोड़कर लड़के के घर आकर रहने लगी। लड़की के घरवालों ने चार लोगों के खिलाफ लड़की के अपहरण की रिपोर्ट पुलिस के पास दर्ज करा दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की।

कानून से बचने को चौंकाने वाला कदम  

उधर, घर से आने के बाद लड़की को पता चला कि जिस लड़के को वह प्यार करती है वह नाबालिग है। इसलिए कानूनी रूप से शादी नहीं हो सकती। अब कानूनी दांवपेच से बचने के लिए लड़की ने एक अजीब कदम उठाया। उसने लड़के बिधूर पिता से शादी कर ली और घर के बाहर दोनों मां-बेटे की तरह रहने लगे और घर के अंदर रिश्ता पति-पत्नी जैसा रहा।

ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर, भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री

पिता ने भी बेटे को बचाने के लिए इसमें सहमति दे दी। जांच में जुटी पुलिस ने पूछताछ की तो ज्यादा देर यह राज छिप नहीं सका। आखिरकार पुलिस ने लड़के के पिता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी लड़की के अदालत में बयान होने हैं। इसके बाद आगे क्या करना है, तभी तय होगा। समस्तीपुर के हलई ओपी इलाके का यह मामला वहां खासा चर्चा में है।