Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

विमान में पोर्न वीडियो देख रहा था भारतीय पायलट, FBI ने गिरफ्तार कर नीचे उतारा, वीजा भी किया रद्द

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः  विमान में पोर्न वीडियो देख रहे एक भारतीय पायलट को अमेरिकी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं उसे यात्रियों के सामने हथकड़ी लगाने के बाद विमान से नीचे उतार दिया। इसके बाद अमेरिका ने भारतीय पायलट का वीजा भी रद्द कर दिया है।बताया जा रहा है कि पायलट सोमवार को नई दिल्ली से विमान लेकर सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर पहुंचा था।

मुंबई का रहने वाला 50 साल का पायलट है आरोपी  

चौंकाने वाली बात यह है कि मुंबई का रहने वाला यह पायलट 50 साल का है। आरोपी पायलट फर्स्ट ऑफिसर के तौर पर भारतीय विमानन कंपनी में तैनात है और अक्सर अमेरिकी उड़ानों में शामिल रहता है। बताते हैं कि फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) एजेंट्स ने उसके अमेरिका में दाखिल होने का इंतजार किया। उसके दाखिल होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्र बताते हैं कि पायलट का पासपोर्ट सीज हो गया और वीजा को रद्द। हांलाकि विमानन कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि पायलट को वीजा मामलों को लेकर निकाला गया है।

ये भी पढ़ेंः अमरिका में भारतीय अभिनेत्रियों से देहव्यापार कराने वाला इंडियन कपल गिरफ्तार