Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

#METOO पर दंगल की खूबसूरत एक्ट्रेस सना शेख का बेहद चौंकाने वाला खुलासा, पर नहीं लिया ‘उसका’ नाम..

अभिनेत्री फातिमा सना शेख।

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्म ‘दंगल’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा से सेक्शुअल हैरेसमेंट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद हैरत में डालने वाला जवाब दिया। खूबसूरत अदाकारा फातिमा ने कहा कि वह खुद अपनी लाइफ में यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख।

बोलीं, हां-मेरा भी हुआ यौन शोषण 

दरअसल, इंटरव्यू में अभिनेत्री फातिमा सना शेख से महिलाओं के साथ बढ़ते यौन शोषण को लेकर उनकी राय मांगी गई थी। इसका जवाब देते हुए सना ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहती हैं लेकिन सना ने इस दौरान यह भी खुलासा किया कि खुद उनका भी यौन शोषण हो चुका है।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख।

बोलीं, किसी से नहीं करुंगी शेयर 

हांलाकि, साथ ही सना यह भी बोलीं कि अपने साथ हुए इस वाक्या को वह किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहती हैं। बड़ा खुलासा करने वाली सना ने कहा कि वह अपनी जिंदगी से जुड़ा ऐसा कोई भी वाकया पब्लिकली किसी को नहीं बताना चाहती हैं। कहा कि अब वह खुद इसे डील कर रही हैं।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख।

सना ने यह भी कहा कि यौन शोषण आज इस हद तक सामान्य हो चुका है कि अब महिलाएं इसे अपनी जिंदगी में आसानी से स्वीकार कर रहीं हैं।

ये भी पढ़ेंः बालीवुडः डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट छूने को कहता था !

दंगल की इस फेमस एक्ट्रेस ने कहा कि उनके साथ यौन शोषण का वाक्या वह खुद डील कर रही हैं। कहा कि वह खुद ही इससे निपट रही हैं।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख।

और वह किसी नहीं बताना चाहती हैं कि उन्होंने अपनी लाइफ को कैसे इस मामले में डील किया है। इतना जरूर कहा कि वह अपने मामले को लेकर अपने करीबी दोस्तों से इसे शेयर कर चुकी हैं।

अभिनेत्री फातिमा सना शेख।

हालांकि फातिम ने #METOO मूवमेंट की तारीफ की। कहा कि अब ऐसा करने वाले लोग डरने लगे हैं। कहा कि जो पहले खुलेआम करने की कोशिश करते थे अब शर्मिंदगी भी महसूस करते हैं।

ये भी पढ़ेंः रेप के आरोपी अभिनेता आलोक नाथ की जमानत अर्जी अदालत ने की खारिज