Friday, May 17सही समय पर सच्ची खबर...

पति की इस गंदी आदत से तंग पत्नी पहुंची कोर्ट, फिर हुआ ऐसा फैसला..

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्कः पति की एक बुरी आदत से एक पत्नी बुरी तरह तंग आ गई। आखिरकार उसने पति से अलग होने की ठान ली और कानून की शरण ली। इस दंपति की लगभग 1 साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी की उम्र 23 साल है और पति की 25 साल बताई जा रही है। यह मामला भोपाल से जुड़ा है। पति के सात-आठ दिनों तक भी नहीं नहाने और गंदे रहने से तंग आकर पत्नी ने तलाक की अर्जी दी है। भोपाल कुटुंब न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी ने मीडिया को बताया है कि इस दंपति ने आपसी सहमति से तलाक के लिए मामला दायर किया है।

पारिवारिक सहमति से इंटरकास्ट थी मैरिज  

भोपाल कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश आरएन चंद ने निर्देश दिए हैं कि अलग दोनों को तलाक चाहिए तो छह महीने पर अलग रहना होगा। इसके बाद उनको तलाक मिलेगा। दरअसल, महिला का कहना है कि लगातार कई-कई दिनों तक न नहाने से उसके पति से शरीर से बदबू आती है और साथ में रहना मुश्किल होता है। पत्नी का कहना है कि पति से वह नहाने को कहती है तो वह शरीर और कपड़ों पर पर्फ्यूम लगाकर काम चला लेता है।

ये भी पढ़ेंः पत्नी को पोर्न वीडियो दिखाकर ऐसी गंदी डिमांड पर अड़ा पति, क्रूर अपराध में 10 साल की सजा

बताया जाता है कि इस दंपति की शादी तो पारिवारिक मर्जी से हुई थी लेकिन थी इंटरकास्ट। लड़का सिंधी है और लड़की हिंदू ब्राह्मण। हांलाकि इनके कोई संतान नहीं है। वहीं लड़का बैरागढ़ में दुकान करता। पत्नी का कहना है कि पति भविष्य के लिए कोई बचत नहीं कर रहा है। इसके अलावा लड़की को सिंधी परिवार के माहौल में खुद ढालने में दिक्कतें हो रही है।