Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

पाकिस्तानी मूल की महिला ब्रिटिश सांसद को देखकर चलती बस में गंदी हरकत करने लगा शख्स..

नाज शाह।

समरनीति न्यूज, डेस्कः गंदे और घिनौनी मानसिकता के लोग हर जगह मिल जाते हैं। ऐसा ही एक मामला ब्रिटेन में सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश सांसद नाज शाह को बीते दिनों एक बेहद असहज कर देने वाली स्थिति से गुजरना पड़ा। उनके साथ यौन उत्पीड़न का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसपर एकाएक भरोसा नहीं किया जा सकता है। यह चौंका देने वाली घटना बीते सप्ताह की बताई जा रही है जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। बताते हैं कि पाकिस्तान मूल की महिला ब्रिटिश सांसद नाज शाह बस में सफर कर रहीं थीं।

शिकायत के बाद नाज ने दी सोशलमीडिया पर जानकारी  

इसी दौरान उनके सामने वाली सीट पर बैठा शख्स उनको घूरने लगा। थो़ड़ी देर बाद उस शख्स ने उनको देखकर मास्टरबेट करना शुरू कर दिया। इस घटना से स्तब्ध नाज ने तुरंत ही ब्रैडफोर्ड वेस्ट पुलिस को इसकी शिकायत की। मामले में एक्टिव हुई पुलिस ने उस आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती 1 अप्रैल को हुई जब नाज शाह लंदन में बस से सेंट्रल लंदन तक सफर कर रही थीं। वह लेबर पार्टी की सांसद हैं और उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर भी लिखा है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में चलती बस में युवती के सामने प्राइवेट पार्ट निकालकर करने लगा गंदा काम, फिर सैंडल और पुलिस..

इतना ही नहीं यू-ट्यूब वीडियो के जरिए भी लोगों को इस घटिया शख्स की हरकत के बारे में बताया है। नाज का कहना है कि वो इस घटना को लेकर बेहद अचंभित हैं। उन्होंने कहा कि इसके बारे में सोचकर भी घिन्न सी आती है। इस मामले में नाज ने यह भी कहा कि वह सोचती हैं कि अक्सर लोग ऐसी घटनाओं के बारे में जिक्र नहीं करते हैं और ऐसा करने से इन घटिया, सिरफिरे लोगों की हरकतों को बढ़ावा मिलता है। उधर, पुलिस इस शख्त के खिलाफ जांच कर रही है। घटना को लेकर पूरे ब्रिटेन में चर्चा फैली हुई है।

ये भी पढ़ेंः बालीवुडः डायरेक्टर साजिद खान पर तीन महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कहा- प्राइवेट पार्ट छूने को कहता था !