Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

शहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान से चढ़ा सियासी पारा..

शहीद हेमंत करकरे (फाइल फोटो) तथा साध्वी प्रज्ञा।

समरनीति न्यूज, पॉलिटिकल डेस्कः मुंबई हमले में जान की बाजी खेलने वाले शहीद हेमंत करकरे पर भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने विवादित बयान दिया है। प्रज्ञा के बिगड़े बोल की वजह से सियासी पारा चढ़ गया है। विपक्षी पार्टी हमलावर हो गयी है और माफी मांगने की मांग कर रही है। एक तरफ बीजेपी सेना के पराक्रम का गुणगान कर मतदाताओं को लुभाने में लगी है। वहीं बीजेपी भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया है।

कहा, मैंने कहा था तेरा सर्वनाश होगा  

साध्वी के घटिया बयान ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने हेमंत करकरे को लेकर कहा, ”मैंने (मुंबई एटीएस चीफ हेमंत करकरे से) कहा था कि तेरा सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी, उस दिन इसके सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने इसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ। मालूम हो हेमंत करकरे ने मुंबई एटीएस चीफ रहते हुए 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की जांच की थी। इस मामले की मुख्य आरोपी प्रज्ञा ने 9 साल सेज्यादा समय जेल में बिताया था।

कांग्रेस ने की प्रज्ञा पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, ”मोदीजी, केवल भाजपाई ही 26/11 (मुंबई हमले) के शहीद हेमंत करकरे को देशद्रोही घोषित करने का जुर्म कर सकते हैं। ये देश के हर सैनिक का अपमान है जो आतंकवाद से लड़ते हुए भारत मां के लिए प्राणों की कुर्बानी देता है। देश से माफी मांगिए और प्रज्ञा पर कार्यवाही कीजिए।