Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, हिम्मत है तो नोटबंदी-जीएसटी पर लड़कर दिखाएं..

दिल्ली में रोड-शो के दौरान प्रियंका गांधी।

समरनीति न्यूज, डेस्कः बीते कुछ दिनों से अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी पर पीएम मोदी के लगातार हमले पर पलटवार करते हुए दिल्ली में रोड-शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी आपमे हिम्मत है तो नोटबंदी और जीएसटी पर चुनाव लड़कर दिखाएं। नई दिल्ली में रोड-शो के दौरान प्रियंका ने पीएम मोदी पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नेता चुनावी सभाओं में समस्याओं पर बात नहीं करते। बल्कि, यहां-वहां की बाते कर रहे हैं। कहा कि भाजपा वाले शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं लेकिन देश के लिए शहीद हुए लोगों का अपमान भी कर रहे हैं। प्रियंका ने लोगों से कहा कि वे (भाजपा वाले) आपके मुद्दों की बात नहीं करते।

12 मई को छठवें चरण में सभी दलों ने झोंकी ताकत 

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव के आखिरी दौर में बुधवार को राजधानी दिल्ली में प्रियंका गांधी ने रोड-शो किया। इस दौरान भारी जनसैलाब रैली में जुटा। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों भीड़ को संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं आज पीएम मोदी भी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। बताते चलें कि 12 मई को छठे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान होना है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी ने शीला दीक्षित के लिए समर्थन में रोड-शो किया।

ये भी पढ़ेंः चुनाव आयोग ने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ कहने वाले बयान पर भी पीएम मोदी को दी क्लीन चिट

इस दौरान प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनौती पर पलटवार किया और कहा कि ‘ये दिल्ली की लड़की खुली चुनौती दे रही है, मोदी जी चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी, जीएसटी और महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी आपने देश के नौजवानों से झूठे वादे करके धोखा दिया है, उन वादों पर चुनाव लड़िए। बताते चलें कि इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड में एक चुनावी सभा में कांग्रेस को चुनौती दी थी कि हिम्मत है तो आखिरी दो चरणों के चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर लड़कर दिखाए। इसी के जवाब में प्रियंका ने पीएम पर जबरदस्त हमला बोला है।

पहले बताया था दुर्योधन जैसा अहंकारी  

बता दें कि कुछ घंटे पहले भी प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर ने पलटवार किया था। पंजाब के अंबाला में कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था और जब भगवान कृष्णा उसे समझाने गए तो दुर्योधन ने भगवान कृष्ण को भी बंधक बनाने का प्रयास किया था। इतना ही नहीं मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका ने राष्ट्रकवि दिनकर की पंक्ती ‘जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है’ को भी दोहराया था। प्रियंका ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी का विवेक मर चुका है।

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी पर प्रियंका-राहुल का पलटवार, कहा- आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं मोदी जी