Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सुहागिनों ने रखा पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत, पूजा-अर्चना की

वट सावित्री की पूजा करतीं महिलाएं।

समरनीति न्यूज, बांदाः सोमवार को सुहागन महिलाओं द्वारा अपने पति और बेटों की की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखा गया। इसके बाद वट (बरगद) की परिक्रमा लगाते हुए पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं द्वारा बरगद के पेड़ के पास दीपक जलाकर हल्दी, कुमकुम, फल और पकवान चढ़ाकर पूजा की गई।

सत्यवान व सावित्री की कथा सुनी  

इस दौरान पूजा अर्चना में सत्यवान व सावित्री की कथा का वाचन किया गया। सुबह से ही वट वृक्ष के पास सुहागन महिलाओं की भीड़ लगना शुरू हो गया था। आज की पूजा के बारे में मान्यता है कि सुहागन महिलाएं आज वृत रखकर पूजन करती हैं।

वट सावित्री की पूजा करतीं महिलाएं।

साथ ही अपने पति और बेटों पर आए संकटों को दूर करने के लिए प्रार्थना करती हैं। साथ ही उनकी लंबी आयु के लिए भी पूजन करती हैं। इस दौरान माता सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने की परंपरा है और ऐसा माना जाता है कि इससे मनोवांछित फल भी मिलता है।

ये भी पढ़ेंः बला की खूबसूरत इस अभिनेत्री ने दो करोड़ की डील-दो पल में ठुकराई, लॉजिक सुनकर आप भी कहेंगे वाह..