Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर का कांवरिया कन्नौज में गंगा जल भरते वक्त डूबा, तलाश में जुटे गोताखोर, नहीं मिला

समरनीति न्यूज, कन्नौजः सीतापुर जिले का एक कांवरिया कन्नौज में गंगा जल भरते समय डूब गया। यह हादसा आज रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ। बताया जाता है कि सीतापुर जिले का कांवरिया मेहंदीघाट गंगा जी से सीतापुर जिले के 50 कांवरिया जल लेने पहुंचे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और उसी में डूब गया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चला है।

महोली थाना क्षेत्र से पहुंचे थे 50 कांवरिये 

बताया जाता है कि सीतापुर जिले के महोली ग्राम पांडेय पकरिया निवासी मुनीष दीक्षित (34) पुत्र सोनेलाल अपने अन्य 50 साथियों के साथ गंगा से जल लेने कन्नौज जिले के मेहंदीघाट, गंगा जी पहुंचे थे। ये सभी लोग आज सुबह ट्रैक्टर से यहां आए थे। इसी दौरान सुबह करीब 6 बजे जब सभी लोग जल भर रहे थे, तभी मुनीष गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते तेज जलधारा में बह गए। साथी को डूबता देख बाकी साथियों ने शोर मचाया। बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को कांवरिया की तलाश में गंगा में उतारा। करीब 2-3 घंटे लगातार तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। मौके पर पुलिस लापता कांवरिया की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ेंः 12 साल बाद ठीक उसी जगह मिली जीजा के हाथों मौत, जहां खुद ने किया था साले का कत्ल