Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंडः महोबा में जली रोटी देखकर पत्नी को दिया तीन तलाक

प्रतीकात्मक तस्वीर

समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में तीन तलाक का एक चौंकाने वाल मामला प्रकाश में आया है। महोबा थाना खरेला क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को गलती से खाने में जली हुई रोटी दे दी। बदले में उसके पति ने तीन बार बोलकर तलाक दे डाला। अब महिला का पिता न्याय के लिए बेटी के साथ दर-दर की ठोकरे खा रहा है। वहीं पुलिस मामले को पारिवारिक विवाद बताकर पल्ला झाड़ रही है। पीड़िता के पिता का कहना है कि शादी के बाद से दहेज हत्या को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने वाला उसका दामाद बेरहमी से उसकी बेटी की पिटाई भी करता रहा है। मामला बुंदेलखंड में सुर्खियां में है।

दहेज के लिए पहले से कर रहा था पति परेशान, सिगरट से जलाता था शरीर  

बताते हैं कि महोबा के ग्राम करहरा कला निवासी शेख शरीफ ने अपनी बेटी राजिया (25) की शादी 18 सितंबर 2017  को महोबा के खरेला थाना क्षेत्र के ग्राम पहरेथा निवासी निहाल खान के साथ की थी। पीड़िता के पिता शेख शरीफ का कहना है कि शादी के वक्त उन्होंने बेटी को अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था लेकिन दामाद दहेज में 3 लाख रूपए नगद और बाइक की जिद्द कर रहा था। बेटी ने इससे न किया तो उसे मारापीटा जाता था। इसलिए बेटी को घर वापस मायके ले आए थे। कुछ दिन रहने के बाद लेकिन बाद में समझौता होने पर विवाहिता को परेशान न करने का वादा करके उसे वापस ससुराल ले गया। विवाहिता का कहना है कि बीती 5 जुलाई को उसके पित ने उसको बुरी तरह से पीटा। सिगरट से शरीर को जलाया। बाद में शांत होने पर पत्नी ने पति को खाना दिया। राजिया का कहना है कि खाने में जली रोटी देखकर उसका पति आपा खो बैठा और पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। इसके बदहवास विवाहिता ने अपने मायके वालों को इसकी सूचान दी। पिता और भाई मौके पर पहुंचे और पीड़िता को लेकर खरेला थाने पहुंचे। लेकिन पुलिस ने मामले को पारिवारिक विवाद बताते हुए थाने से उनको भगा दिया। पीड़िता ने रविवार सुबह एसपी महोबा को मामले की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने थानाध्यक्ष खरेला, आरबी जैदी को मामले में तुरंत रिपोर्ट लिखने के आदेश दिए। पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी मौके से फरार बताया जा रहा है।