Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

देश में सिर्फ भाजपा ही है किसानों की सबसे बड़ी हितैषी – विधायक

समरनीति न्यूज, बांदाः भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में आज जिले के मंडी समिति तिंदवारी रोड में सदर बांदा विधानसभा का विशाल किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हजारों किसानों की मौजूदगी रही। भाजपा के किसान कल्याण सम्मेलन में किसानों को प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी की सरकारों की किसान हितैषी नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। मंडी समिति बांदा में बांदा विधानसभा द्वारा आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप के सदर बांदा के विधायक प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के बजट में किसानों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गईं।

साथ ही साथ गन्ना मूल्य भुगतान की स्थिति को भी पहले से बेहतर किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में भुगतान में ज्यादा सुधार कराने को मुख्यमंत्री योगी कृत संकल्प हैं। मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दीं। कहा कि पहली बार केंद्र की मोदी जी की सरकार ने फसलों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य समर्थन योजना में वृद्धि की है तथा हमारी सरकार गांव में ट्यूबवेल भी दे रही है। किसानों को खरीफ फसलों के बीजों में 80% की छूट भी दी जा रही है। सदर विधायक ने आए हुए सभी किसान बंधुओं से अनुरोध किया कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण में पौध रोपित करे तथा उनकी देखभाल करें। मुख्य अतिथि द्विवेदी द्वारा किसानों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला अध्यक्ष लवलेश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिला संयोजक नरेंद्र तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री प्रेम नारायण द्विवेदी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दीं।

कार्यक्रम का संचालन  भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री  धर्मेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा का पदाधिकारी शीला सिंह, नगर अध्यक्ष पंकज रैकवार, मण्डल अध्यक्ष बृजेश तिवारी, लखनलाल राजपूत, राजर्षि शुक्ला, मुदित शर्मा, अनिरुद्ध त्रिपाठी, रजत सेठ, पुस्कर द्विवेदी रोहित तिवारी, राममिलन तिवारी तथा अन्य लोग मौजूद रहे।