Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुरः फ्रेंडशिप-डे पर नशे का ‘हेडक्वार्टर’ बना सिविल लाइंस, लाज में अय्याशी करते मिले रईसजादे

समरनीति न्‍यूज़, कानपुर। फ्रेंडशिप के मौके पर शहर के सिविल लाइंस स्‍थित हेड क्वार्टर (एचक्यू) लॉज में पार्टी के नाम पर नशाखोरी, अय्याशी और अश्लीलता कराने का खुलासा हुआ। सूचना पाकर सिटी मजिस्ट्रेट ने फोर्स के साथ वहां पर छापा मारा तो सौ से ज्यादा लड़के लड़कियां पार्टी के नाम पर नशाखोरी और अय्याशी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही वहां अफरा तफरी मच गई।

खबर है कुछ ऐसी
प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लॉज से भारी मात्रा में नशाखोरी का सामान बरामद हुआ है, जिसे जब्त कर पुलिस ने लड़के लड़कियों को हिरासत में ले लिया है। इनमें ज्यादातर नशे में धुत्त थे।

सिविल लाइन्स में लाज में छापेमारी के दौरान कार्रवाई करते अधिकारी।

पुलिस ने परिजनों को बुलाकर लड़के लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया। अब पुलिस लॉन्‍ज मालिक सुमित चावला पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। सुमित चावला कानपुर के एक बड़े व्यवसाई परिवार से जुड़ा है।

ऐसी मिली है जानकारी
गोविंदनगर निवासी सुमित चावला का वीआईपी रोड पेट्रोल पंप के सामने ‘हेड क्वार्टर’ नाम से लॉन्‍ज है। रविवार को लॉन्‍ज में फ्रैंडशिप थीम पर पार्टी रखी गई थी, जिसमें करीब सौ से ज्यादा लड़के लड़कियां शामिल हुए था।

लाज में अवैध धंधा चलाने वाला सुमित चावला।

लाइसेंस न होने के बाद भी यहां शराब पिलाई जा रही थी। शाम करीब छह बजे एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट ने फोर्स के साथ छापा मारा तो अफरा तफरी मच गई।

पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा
लड़के लड़कियां बचने के लिए वीआईपी रोड पर भागने लगे। पुलिस ने उनको दौड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लॉन्‍ज की तलाशी ली तो भारी मात्रा में बीयर और शराब की बोतल बरामद हुई। इसका पता चलते ही आबकारी टीम भी वहां पर जांच करने पहुंच गई।

सूखे नशे की थी डिमांड
लॉज में शराब के साथ ही सूखे नशे का भी इंतजाम था, जिसे पीते ही इंसान मदहोश हो जाता है। यह सूखा नशा हुक्के में भरकर लड़के लड़कियों को पिलाया जा रहा था।

छापेमारी के बाद टेबुल पर हेड डाउन करके बैठीं लड़कियां।

लॉज में सबसे ज्यादा डिमांड सूखे नशे की ही थी। पुलिसिया पूछताछ में लॉन्‍ज कर्मचारियों ने बताया कि लड़कियां शराब के बजाय सूखा नशा पसंद करती है।