Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज, परंपरागत गीतों पर महिलाओं ने किया नृत्य  

हरियाली तीज के मौके पर शहर के एक होटल में नृत्य प्रस्तुत करतीं हार्पल क्लब की महिला सदस्य।

समरनीति न्यूज, बांदाः महिला हार्पर क्लब की सदस्यों ने धूमधाम के साथ हरियाली तीज का त्यौहार मनाया। इस दौरान क्लब की सदस्या रंग-बिरंगे परिधानों में सजी हुईं दिखाई दीं। आयोजन के लिए महिला सदस्यों ने खासतौर पर पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहने। शहर के एक होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी ने राजस्थानी समूह नृत्यों, एकल नृत्यों व गीतों आदि के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

हरियाली तीज के मौके पर नृत्य प्रस्तुत करतीं हार्पल क्लब की महिला सदस्य।

इसके साथ ही महिलाओं ने बड़े ही उत्साह के साथ कजरी और चैती भी गाई। कार्यक्रम के दौरान क्विज कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षिका शालिनी, एसडीएम बांदा वसीम अंसारिया व क्लब की अध्यक्षा मौजूद रहीं।

गणेश वंदना से शुरू हुआ कार्यक्रम 

हरियाली तीज कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना के साथ शुरू हुई। इसके बाद मानसी मिश्रा ने कजरी प्रस्तुत की। बाद में महिलाओं ने केसरिया बालमा, आयो पधारों म्हारे देश और मोहे रंग दे लाल गीतों पर नृत्य किया।

ये भी पढ़ेंः इन ट्रेंडी फुटवियर्स के साथ गर्मियों में दीजिए खुद को हॉट लुक

मरजानी झांझर बोल पड़ी, उड़े जब जब जुल्फें तेरी, धूमर धूमर धूमे जैसे गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। लोगों ने तालियां की गड़गड़ाहट के साथ इन सभी महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

हरियाली तीज के मौके पर गीत प्रस्तुत करतीं हार्पल क्लब की महिला सदस्य।

पुरस्कृत भी किये गए क्विज प्रतियोगी 

बाद में आकर्षक प्रस्तुति के लिए क्विज विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। क्लब के महासचिव संतोष गुप्ता ने बताया कि यहां के लिए तीज महिलाओं का प्रमुख त्यौहार है। क्लब की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा सिंह ने कहा है कि वे सभी लोग अब प्रयास करेंगे कि आगामी कार्यक्रम को और भी जोरदार ढंग से किया जाए।

ये भी पढ़ेंः क्या आपने कभी try की है Hair Chain Accessories  

इन महिला सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम में अनिता मेहरा, मंजूषा रानी, नूतन गुप्ता, अर्चना मेहरा, सुधा सिंह, मानसी मिश्रा, प्रियंका भारद्वाज, पूजा साहू, नीतू गुप्ता, संयोगिता सिंह, वंदना अग्रवान, मीरा सिंह, अर्चना शुक्ला, डा. मालती व्यास, सुधा गुप्ता, नीलम गोयल, उमा गर्ग, सुधा गर्ग, शोभा चौहान, पूजा शर्मा भी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ेंः बांदा में महिलाओं ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का त्यौहार, जमकर हुआ डांडिया-गरबा

इसके अलावा प्रीति शर्मा, अनीता गुप्ता, सौम्या श्रीवास्तव, नीता ओमर, सुनीता ओमर, सुनीता पटेल, अनु सिन्हा, स्वेता पांडा, ज्योति गुप्ता, सीमा दुआ, सीमा नंदा, निशा गुप्ता, आराधना भार्गव, सुधा शर्मा, डा. राजबाला, बीनस ओमर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं।