Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

लू… जरा संभलकर

सेहत् ः  

चिलचिलाती धूप और गर्म हवा यानि लू के बीच घरों से बाहर जाना क बड़ी चुनौती है। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी आपको लू जैसी जानलेवा होने वाली समस्या से बचा सकती है। इसके लिए घर में मौजूद मामूली सी लगने वाली चीजों का उपयोग करना पर्याप्त है लेकिन जानकारी के अभाव में अक्सर हम यह नहीं जान पाते कि छोटी-छोटी बातें हमें लू से कितनी आसानी से बचा सकती हैं। 

गर्मी में लू लगना एक आम बात सी हो गई है। इससे बचने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। दरअसल, लू लगने का सबसे बड़ा कारण है शरीर में पानी की कमी। इसलिए हमेशा इस बात का ख्याल रखें कि गर्मी के मौसम में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। शरीर में पानी रहेगा तो काफी हद तक लू दूर ही रहेगी। इसके अलावा शरीर के आंख, नाक और कान को ढककर रखना जरूरी है ताकि शरीर में लू की गर्म हवा ना जा सके। इसलिए बाहर निकलने से पहले चेहरे को ढकने पर खास ध्यान दें। इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाएं हैं जिनको करके आप लू से बच सकते हैं।

प्याज – लू से बचाव व उपचार के लिए प्याज का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। कच्चा प्याज खाने से शरीर की अनावश्यक गर्मी निकल जाती है। साथ ही प्याज का एक छोटा सा टुकड़ा घर से निकलने से पहले अपने पास रखना, दादी मां के जमाने के एक बड़ा ही हिट नुस्खा है जो हमेशा काम आता है।

इमली – अगल लू लग जाती है और आपको बुखार आ जाता है तो इमली के सेवन से इसे उतारने में मदद मिलती है। बताया जाता है कि लू लगने पर इमली के पानी में चीनी मिलाकर दिन में कई बार पीने से जल्द ही आराम मिलता है। इमली की चटनी भी लू से बचने का एक कारगर उपाए है।

पुदिना – पुदिना का रस शरीर से लू की गर्मी दूर करने में काफी मददगार होता है। दिन में दो बार इसका सेवन करने से आप लू की चपेट में आने से बचे रहेंगे। साथ ही आम का पना लू का सबसे बेहतर उपाए है। इसलिए हमेशा पुदिना गर्मी के दिनों में घर में जरूर रखें। ताकि रोज इसका सेवन किया जा सके।

बेल का सर्बत – गर्मियों में बेल का शर्बत बेहद फायदेमंद पेय है जिसको पीने से ना सिर्फ आपको तरो-ताजगी महसूस होगी। बल्कि लू जैसी समस्या से भी आप दूर रहेंगे। इतना ही नहीं बेल पेट की अन्य समस्याओं के लिए भी रामवाण का काम करती है। इसलिए गर्मी के मौसम में लू में निकलते वक्त यथासंभव बेल का सर्बत जरूर पिएं।

लस्सी – गर्मी के मौसम में लस्सी ना सिर्फ शरीर को ठंडा रखा है बल्कि अधिक प्यास शांत करने के लिए एक बेहतर ड्रिंक है। गर्मियों में इसका सेवन करने से लू नहीं लगती है और पेट में ठंडक रहती है। खाने के बाद इसके सेवन से पाचन शक्ति भी दुरुस्त होती है। 

गुलाब का सर्बत – गुलाब का सर्बत ना सिर्फ पीने में लाजवाब होता है बल्कि शरीर की तासीर को भी ठंडा रखा है। इससे लू की समस्या से बहुत हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। गर्मियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन जरूर करें।

घर से निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान –

  • लू से बचने के लिए शरीर में किसी भी कीमत पर पानी की कमी न होने दें। घर से अच्छी तरह से पानी पीकर ही बाहर निकलें।
  • तेज गर्म हवा में जाने से बचें और नंगे बदन और नंगे पैर धूप में किसी कीमत पर न निकलें। इससे लू नहीं लगेगी।
  • जहां तक संभव हो गर्मी के मौसम में सूती कपड़े पहने और नायलान और पालिस्टर के कपड़े न पहनें। इससे शरीर में ठंडक रहेगी।
  • घर से बाहर खाली पेट न निकलें। खाली पेट घर से बाहर ना जाएं। अगर जल्दी में कहीं जाना हो तो भी कुछ ना कुछ खाकर ही घर से बाहर निकलें।
  • धूप से बचने के लिए चश्मा और चेहरे को कपड़े या रूमाल बांधकर ढक लें। ताकि गर्म हवा शरीर में न घुस पाए। इससे लू नहीं लगेगी।
  • घर में गर्म हवा न घुसने दें। खस के परदे और कूलर आदि का इस्तेमाल करें ताकि घर में ठंडक बनी रहे। एसी घरों और वाहन से एकदम धूप में ना जाएं।
  • बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को इस तपती गर्मी में बाहर निकलने से पहले विशेष सावधानी रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को लू जल्दी लगती है।