Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

गंगा-कावेरी ट्रेन डकैतीकांड के बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, तड़तड़ाहट से गूंजा बीहड़

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः गंगा कावेरी ट्रेन डकैती के मुख्य आरोपी व शातिर डकैत से पुलिस की लगभग 1 घंटे तक गोलियां चलीं। लेकिन अंधेरे में जंगल के रास्तों की जानकारी का फायदा उठाते हुए डकैत और उसके साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान बांदा जिले के आधा दर्जन से ज्यादा थानों की पुलिस, सीओ और अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी भी की। लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। गोलीबारी की शुरूआत बदौसा थाना पुलिस के साथ हुई।

गुप्त सूचना पर पहुंची थी पुलिस, हो गया आमना-सामना  

बताते चलें कि बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मानिकपुर जंक्शन से गुजरे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर पनहाई स्टेशन के पास हाल ही में गंगा कावेरी एक्सप्रेस ट्रेन में डकैती पड़ गई थी। डकैती के दौरान बदमाशों ने लाखों के जेबर, नगदी और अन्य सामान लूट लिया था।

इतना ही नहीं विरोध करने पर यात्रियों पर चाकुओं से हमला किया था। आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। ट्रेन डकैती की इस वारदात में बदमाश लूलू पटेल निवासी बरगढ़ तथा आदित्य यादव निवासी भिंड (मुरैना, मध्यप्रदेश) के नाम प्रकाश में आए थे। तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ेंः पुलिस अधीक्षक की गाड़ी देख भागे बदमाशों ने चलाईं गोलियां, खुद कप्तान ने संभाला मोर्चा

पुलिस का कहना है कि इसी बीच शुक्रवार आधी रात करीब 11:30 बजे  मुखबिर की सूचना पर बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह को अतर्रा बॉर्डर पर सिग्नल टूल बॉक्स के चबूतरे पर दोनों बदमाशों के होने की सूचना मिली। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद बदौसा पुलिस, एंटी डकैती टीम के साथ रवाना हो गई।

प्रतिकात्मक फोटो।

वहां टॉर्च की रोशनी के सहारे पुलिस बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी कि खतरा भांपकर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी पांच-छह राउंड गोलियां चलाईं। बदमाश वहीं  बगल से सटे जंगल में अंधेेेेरे  का फायदा उठाते हुए  भागने निकले।

ये भी पढ़ेंः आईपीएस सुरेंद्र दास की आत्महत्या में नया मोड़, अधिवक्ता ने कोर्ट में मुकदमे की अर्जी दी

गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आस-पास के गांव वालों ने डायल 100 को सूचना दी। डायल हंड्रेड के लोग बी कंट्रोल रूम को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पुलिस एस आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल, क्षेत्राधिकारी (अतर्रा) कुलदीप सिंह व आसपास के थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

मुख्य खबर पढ़ेंः  गंगा-काबेरी एक्स. में डकैतीः लाखों की लूटपाट, विरोध पर यात्रियों पर चाकूओं से हमला, 3 गंभीर

पुलिस ने जंगल में भी कांबिंग की। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मौके पर पांच खाली खोखे  बरामद हुए। उधर, गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग अनहोनी की आशंका से घरों में कैद रहे। सुबह से ही चारों तरफ घटना चर्चा का विषय बनी रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।