समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से पूरा फिल्मी जगत सदमे में है। 30 अप्रैल को उनके निधन के बाद पूरा फिल्मी जगत शोक में डूबा है। ऋषि कपूर से पहले अभिनेता इरफान खान का निधन हुआ था। फिल्मी जगत के सुपर स्टार हैंडशम हीरो धर्मेंद्र को भी ऋषि कपूर के निधन से गहरा सदमा लगा है।
धर्मेंद्र ने लिखा बेटे जैसा था ऋषि
धर्मेंद्र ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है, सदमे के बाद सदमा, रिशी भी चला गया। उसने कैंसर से बहादुरी से लड़ाई लड़ी। वह मेरे बेटे जैसा था, उनके परिवार के साथ उनकी प्रार्थना है।
महान अभिनेता धर्मेंद्र ने लिखा है कि वह ऋषि की मौत की खबर सुनकर टूटा हुआ सा महसूस कर रहे हैं। उनकी बातों से साफ है कि वह ऋषि की मौत से कितना दुखी हैं। अपनी इस पोस्ट के साथ ट्वीटर पर धर्मेंद्र ने ऋषि के साथ फोटो भी शेयर की है।
ये भी पढ़ेंः दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन
इस फोटो में धर्मेंद्र और ऋषि कपूर दोनों बड़ी ही आत्मीयता के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों मुस्कुरा भी रहे हैं। फिल्मी जगत के इस महान अभिनेता धर्मेंद्र ने अभिनेता ऋषि कपूर के साथ 1981 में फिल्म ‘कातिलों के कातिल’, 1985 में ‘सितमगर और 1989 में ‘हथियार’ में साथ-साथ काम किया था। इसी बीच मुंबई के अस्पताल में ऋषि कपूर को सांस लेने में समस्या होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। वहां 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया।
ये भी पढ़ेंः ..हाट गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ फिर नजर आए अभिनेता अर्जुन रामपाल