Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

लोकप्रिय अभिनेता गिरीश कर्नाड नहीं रहे, दूरदर्शन के नाटक मालगुड़ी डेज में निभाई थी यादगार भूमिका

अभिनेता गिरीश कर्नाड। 

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः देश के मशहूर अभिनेता एवं लेखक-निर्देशक गिरीश रघुनाथ कर्नाड का सोमवार सुबह लगभग 6 बजे 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में काफी लोकप्रिय रहे गिरीश कर्नाड का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी बड़ा झटका है। भारत में साहित्य के सबसे बड़े सम्मान ज्ञानपीठ से सम्मानित इस महान अभिनेता ने चार दशकों तक सामाजिक मुद्दों से निपटने के लिए इतिहास और माइथोलाजी के जरिए नाटकों की रचना की थी।

सोमवार सुबह हुआ उनका निधन  

उनका जन्म 19 मई 1938 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई मराठी में ही हुई थी। बचपन से थियेटर में रुचि रखने वाले गिरीश कई थियेटर ग्रुप्स और नाटक मंडलियों में अभिनय करते रहे। बाद में उनका परिवार कर्नाटक चला गया था। बाद में उन्होंने इंग्लैंड जाकर भी पढ़ाई पूरी की थी। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था।

ये भी पढ़ेंः यौन शोषण के आरोपी अभिनेता आलोक नाथ की फिल्म को नहीं मिल रहे वितरक..

अपने शानदार अभिनय और काम की बदौलत कर्नाड पद्म श्री, पद्म भूषण और चार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से सम्मानित हो चुके थे। उनके निधन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने 3 दिन का राजकीय शोक की घोषणा की है। साथ ही एक दिन की सार्वजनिक छुट्टी का भी ऐलान किया गया है। गिरीश कर्नाड ने वर्ष 1970 में एक कन्नड़ फिल्म संस्कार से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत की थी। दूरदर्शन पर पूर्व में आने वाले मशहूर नाटक मालगुड़ी डेज में गिरीश कर्नाड ने स्वामी के पिता की यादगार भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ेंः बेहद विपरीत हालात में सुष्मिता सेन ने जीता था मिस यूनिवर्स का ताज, अब खोले यह राज..