Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

अभिनेता ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

actor rishi kapoor admit in hospital in Delhi

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः फिल्मी दुनिया से असहज करने वाली खबर सामने आ रही है। कपूर खानदान के चिराग एवं फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की आज रविवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंसर जैसी बीमारी से जंग लड़ चुके फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर को अबकी बार इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान ऋषि के साथ उनकी पत्नी नीतू सिंह, बेटा रणवीर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मौजूद हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के बाद मीडिया में खबर आ रही है कि ऋषि कपूर को इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंफेक्शन के चलते इलाज हो रहा

 

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ऋषि ने कहा है कि उनको इंफेक्शन है और इसका इलाज चल रहा है। साथ ही ऋषि ने यह भी कहा है कि परेशानी की कोई बात नहीं है, प्रदूषण की वजह से शायद ऐसा हुआ है। बताते हैं कि ऋषि अब अस्पताल में पहले से बेहतर हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर कुछ घंटे पहले लोगों के सामने आई है। बताते चलें कि ऋषि कुछ समय पहले अमेरिका से कैंसर का इलाज कराकर लौटे हैं। उधर, उनके प्रशंसक अपने पसंदीदा अभिनेता के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बताते चलें कि कैंसर से जंग जीतने के बाद हाल ही में ऋषि कपूर ने फिल्मी जगत में धमाकेदार वापसी की है।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में जूते की कीमत देखकर हैरान हुए ऋषि कपूर, बोले- क्या पागलपन है ये..

ये भी पढ़ेंः स्वर कोकिला लता मंगेशकर के हाथों में कपूर खानदान का लाडला वारिस..