Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर न्यूयार्क से लौटे ऋषि कपूर

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड अभिनेता ऋषि कपूर देर रात 11 महीने बाद कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे हैं। बीती देर रात वह पत्नी नीतू सिंह के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। उनके चेहरे में स्माइल के साथ एक सकून, एक राहत थी और पत्नी नीतू भी काफी खुश नजर आ रहीं थीं। बताते दें कि ऋषि कपूर बीते एक साल से न्यूयार्क में इलाज करा रहे थे। अपनी वापसी की जानकारी खुद ऋषि ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर इस तरह से दी। उन्होंने लिखा कि ‘घर वापस!!!!! 11 महीने 11 दिन, आप सभी का शुक्रिया!’

मां के अंतिम संस्कार में नहीं हो सके थे शामिल

उनकी मां कृष्णा राज कपूर का 1 अक्टूबर 2018 को निधन हो गया था और न्यूयार्क में कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। इस दौरान ऋषि कपूर को मां के निधन के अलावा एक और बड़े झटके का सामना करना पड़ा। वो था, कपूर खानदान की बड़ी धरोहर आरके स्टूडियो का बिकना। ऐसे में ऋषि के चेहरे पर देश लौटने के बाद एयरपोर्ट पर काफी सकून और राहत नजर आई।

ये भी पढ़ेंः अमेरिका में जूते की कीमत देखकर हैरान हुए ऋषि कपूर, बोले- क्या पागलपन है ये..