Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

Bollywood Actress हंसिका मोटवानी का शादी की चर्चा पर जोरदार जवाब..

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः टीवी जगत से लेकर बालीवुड तक अपने अभिनय के दम पर धाक जमाने वाली अभिनेत्री हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर चर्चा में छाई रहती हैं। इस बार फिर वह सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसकी दो वजहें हैं, एक उनकी खूबसूरत हाट फोटोज और दूसरी वजह है उनकी शादी की चर्चाएं।

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

ऋतिक के साथ चाइल्ड एक्टर के तौर पर किया था काम

फिल्मी जगत में चर्चा है कि लाकडाउन के दौर में हंसिका ने एक बिजनेसमैन से शादी कर ली है। वहीं कुछ लोगों यह भी कह रहे हैं कि हंसिका जल्द ही शादी करने वाली हैं।

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

अब भला, इसका जवाब देने में हंसिका भी कहां पीछे रहने वाली थीं। उन्होंने तपाक से जवाब दिया और सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा कि हे भगवान, कर दिया न कचरा, कौन है वो जिससे मेरी शादी हुई है।

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

बताते चलें कि हंसिका ने अपने अभिनय की शुरूआत 2003 में छोटे पर्दे से की थी। पहली बार वह टीवी सीरियल शाका लाका बूम बूम में दिखाई दी थीं।

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

मुंबई में पली-बढ़ीं हंसिका इसके बाद ऋतिक के साथ फिल्म कोई मिल गया में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, इस फिल्म में वह एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर शामिल हुई थीं।

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

फिर चार साल बाद ही उनको 2007 में हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म में रोल मिला था। फिल्म का नाम सुरूर था और उसमें वह एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं।

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

फिल्म ने बाक्स आफिस पर सफलता हासिल की थी। तब हंसिका सिर्फ 16 साल की थीं।

Actress Hansika Motwani hit social media with a bang on wedding rumors

इसके बाद वह साउथ फिल्मी इंडस्ट्री में भी शामिल हुई थीं। अब हंसिका मोटवानी सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहती हैं। वहीं साउथ में हंसिका की फालोइंग जबरदस्त है। मदुरई में तो उनके एक फैंस ने उनके नाम पर एक मंदिर तक बनवा दिया था।

ये भी पढ़ेंः Bollywood Actress अमीषा ने शेयर कीं बोल्ड फोटोज, ट्रोल्स से बचने का भी किया ‘पक्का जुगाड़’ 

ये भी पढ़ेंः Bollywood की इस Bold Actress के खतरनाक योगासन कर देंगे हैरान..