Tuesday, March 19सही समय पर सच्ची खबर...

एक्ट्रेस उर्वशी ने पहना ऐसा हैवी रेड गाउन, बैठने को लेनी पड़ीं 4 चेयर

actress urvashi in heavy red gown

समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः असम के गुवाहाटी में फिल्मफेयर अवार्ड्स-2020 के आयोजन में लगभग सभी फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। एक से बढ़कर एक एक्टर और एक्ट्रेस वहां अलग-अलग अंदाज में पहुंचे। हालांकि, ऐसे आयोजनों में हर एक्टर और एक्ट्रेस की यही कोशिश भी होती है कि वह बिल्कुल अलग दिखाई दे। ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सके।

actress urvashi in heavy red gown

फिल्मफेयर अवार्ड्स-2020 में छाईं उर्वशी रौतेला

इस बार फिल्मफेयर अवार्ड्स-2020 में सबसे ज्यादा अलग लुक के लिए एक्ट्रेस उर्वशी चर्चा में रहीं। उन्होंने एक ऐसा हैवी रेड गाउन पहना कि उसे संभालने के लिए टीम की मदद लेनी पड़ी। जी हां, इतना ही नहीं बैठने के लिए चार-चार कुर्सियां लेनी पड़ी। वह एक नहीं, बल्कि चार कुर्सियों पर बैठीं।

actress urvashi in heavy red gown

वहां मौजूद लोगों का ध्यान उनके उपर ही था। लोग उनकी ड्रेस को देखकर हैरान थे। दरअसल, हर एक्टर और एक्ट्रेस की यह तमन्ना होती है कि ऐसे आयोजनों में वह बिल्कुल यूनिक लुक और गेटअप में पहुंचे। ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे।

actress urvashi in heavy red gown

इस बार उर्वशी रौतेला इसमें सफल भी हुईं। खुद उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करके सबको चौंका दिया। इसमें वह रेड कलर के एक हैवी ओवरसाइज्ड ऑफ शोल्डर इम्बैलिश्ड बॉल गाउन में दिखाई दे रही हैं। अब उर्वशी का यही रेड आउटफिट फैंस के बीच सुर्खियों की वजह बन गया है।

actress urvashi in heavy red gown

फैंस भी उनको ट्रोल करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। सभी अलग-अलग ढंग से अपनी कमेंट्स दे रहे हैं। कुछ तारीफ कर रहे हैं तो कुछ ट्रोल भी कर रहे हैं। बहरहाल इस सबसे बेइत्तफाक रखने वाली उर्वशी सुर्खियों में बनी हुई हैं।

actress urvashi in heavy red gown

यह पहला मौका नहीं है जब उर्वशी रौतेला अपनी ड्रेस को लेकर चर्चा में हों। पहले भी वह अपनी बोल्ड और हाट ड्रेस को लेकर सुर्खियों में छाई रही हैं। वहीं फिल्मफेयर की बात करें तो इसमें रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय ने अपना दमदार असर दिखाया। फिल्म ने 13 अवॉर्ड जीते।

ये भी पढ़ेंः Green clour में क्या खूब traditional look लिया है उर्वशी रौतेला ने, आपने देखा!

ये भी पढ़ेंः Hot Actress शर्लिन चोपड़ा Boldness को लेकर फिर सुर्खियों में छाईं