Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

अचानक जेट एयरवेज के विमान में यात्रियों की नाक और कान से बहने लगा खून, वापस उतरा विमान

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, मुंबईः जेट एयरवेज में क्रू की एक लापरवाही से आज यहां सौ से ज्यादा यात्रियों की जान पर बन आई। विमान के उड़ान भरने के बाद कुछ यात्रियों की नाक-कान से खून बहने लगा और उनमें दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुंबई से जयपुर जा रहे इस विमान को रास्ते से ही वापस लौटा लिया गया। बताते हैं कि मुंबई से जयपुर के लिए जेट एयरवेज की फ्लाइन ने 166 यात्रियों को लेकर उड़ान भरी। लेकिन टेकऑफ के बाद विमान को वापस मुंबई उतारना पड़ा।

क्रू की लापरवाही से बिगड़े हालात, आक्सीजन का बटन दबाना भूल गया  

दरअसल, जेट एयरवेज़ की मुंबई-जयपुर उड़ान के बाद वापस मुंबई लाकर उतारना पड़ा। दरअसल, विमान का क्रू एक छोटी लेकिन जानलेवा गलती कर बैठा। वह केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था जो विमान में आक्सीजन बनाए रखने का काम करती है।

ये भी पढ़ेंः गुजरात में वायुसेना का विमान जगुआर क्रैश, पायलट शहीद 

इसकी वजह से विमान में सवार 166 में 30 यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा। देखते ही देखते उनकी हालत बिगड़ने लगी और कुछ को सिरदर्द की शिकायत हुई।

विमान में आक्सीजन मास्क पहने हुए यात्री।

हालात की गंभीरता को समझते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाकर उतारा गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों के चेहरे पर दहशत साफतौर पर देखी गई। वहीं उनके परिवार के लोग भी अपनों की चिंता को लेकर परेशान रहे।

ये भी पढ़ेंः नोएडा में दोस्त ने पार्टी के बहाने बुलाया होटल, फिर युवती से गैंगरेप 

इन यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट पर ही उपचार चल रहा है। हालांकि, जानकारी मिली है कि अब जेट एयरवेज़ की उस उड़ान के क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है। अब यह फ्लाइट मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान 10:15 बजे टेकऑफ करेगी। यह जानकारी एक समाचार एजेंसी ने दी है।

मामले की जांच शुरू

मामले को लेकर नागरिक उड्डयन के निदेशालय (DGCA) से जानकारी मिली है कि एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है। वहीं फ्लाइट में सवार एक यात्री हथी ने विमान की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी यात्री आक्सीजन मास्क पहने हुए हैं।