Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शस्त्र पूजन में पहुंचे अतिथि

 Arms worship program of RSS in Banda

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज (अतर्रा रोड) में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने शस्त्रों के साथ पूजा भी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनिल जी, प्रांत सह-कार्यवाह तथा पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस शामिल हुए। कार्यक्रम विजयदश्मी के मौके पर आयोजित हुआ।

बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

इसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। सभी ने अपने शस्त्रों के साथ पूजन किया। साथ ही अतिथियों ने अपने विचार भी रखे। इस दौरान नगर प्रचारक सक्षम अग्रवाल, बलराम सिंह कछवाह आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे। उधर, शहर में विजय दशमी भी धूमधाम से मनाई गई। बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे से दशहरा मिलने घर पहुंचे। साथ ही एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां भी दीं, मिठाई खिलाकर मुंह भी मीठा कराया। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के सकुशल संपन्न होने पर राहत की सांस ली। 

ये भी पढ़ेंः राम जन्मभूमि: इशारों में बोले मुख्यमंत्री योगी- जल्द मिल सकती है बड़ी खुशखबरी