Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में आटो चालक की गोली मारकर हत्या, दो की तलाश में पुलिस

auto driver murder in kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले के बिधनू थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव में एक आटो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आज शनिवार सुबह उसका शव नदी में मिला। यह आटो चालक युवक रात से लापता था। परिवार के लोग रात से ही उसकी तलाश में जुटे थे। शनिवार को उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतक के भाई को रात में तलाश के दौरान दो युवक गुमराह करते रहे। सुबह दोनों ही युवक फरार हो चुके थे। शक के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला आश्नाई से जुड़ा लग रहा है।

शुक्रवार रात से था लापता, पुलिस को दो की तलाश

बताया जाता है कि बनपुरवा गांव के रहने वाले किसान दुर्गा प्रसाद राजपूत का 22 का बेटा ब्रजेश आटो चलाता था। शुक्रवार रात वह गांव के प्रधान के भाई नीरज के तिलक में में गया था। रात में वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर न लौटने पर परिवार के लोगों ने तलाश की। कुछ पता नहीं चला। शनिवार तड़के उसके भाई अजय को फोन करके गांव के दो युवकों ने बताया कि ब्रजेश तार में फंसकर पांडू नदी में गिर गया है। बाद में दोनों के मोबाइल स्विच आफ जाने लगा। सुबह करीब 9 बजे बिनगवां गांव के नजदीक पांडू नदी पुल के पास नदी में झाड़ियों में उसका शव मिला। उसके सीने में गोली लगी थी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि युवकों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स

ये भी पढ़ेंः कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता