Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा के व्यापारियों ने पूर्व मंत्री बोस जी को दी श्रद्धांजलि

Banda businessmen pay tribute to former minister Jamuna Prasad Bose

समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड के गांधी कहे जाने वाले पूर्व मंत्री वयोवृद्ध जमुना प्रसाद बोस को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है।
आज जिला एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पूर्व मंत्री के निधन पर एक शोकसभा का आयोजन किया। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के तहत स्वर्गीय बोस जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

दो मिनट का मौन रखकर की प्रार्थना

साथ ही 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान लोगों ने उनको याद करते हुए अपने विचारों से उनका सम्मान किया। कहा कि बोस जी के रूप में बांदा के युगपुरुष का अंत हो गया है। कहा कि चार बार के विधायक और दो बार मंत्री रहे बोस का सादगीपूर्ण जीवन दूसरों के लिए बड़ी मिसाल है।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस का कोरोना से निधन

कहा कि उनका पूरा जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। इस मौके पर सत्य प्रकाश सर्राफा, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, संतोष अनशनकारी, प्रेम गुप्ता, शिव पूजन गुप्ता, रामकिशोर नन्ना, राजेंद्र मिश्रा, राहुल राजपूत, महेश प्रजापति, दीपक गुप्ता, अनिल राजपूत, प्रदुम्न सिंह चंदेल आदि व्यापारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : बांदा IG के. सत्यानारायण ने कोविड कंट्रोल सेंटर में कही यह खास बात..