Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः पूर्व कांग्रेस मंत्री विवेक सिंह का निधन, दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में थे भर्ती

Banda Congress leader and former minister Vivek Singh dies

समरनीति न्यूज, बांदाः आज शुक्रवार को बांदा के लिए एक ह्रद्यविदारक खबर सामने आई है। जिले के बड़े कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मंत्री विवेक कुमार सिंह का शुक्रवार सुबह 7:30 बजे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। बीती रात उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उनके निधन की सूचना से उनके समर्थकों व बांदा के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार को किया जा सकता है। उनके निधन से पूरे बांदा में शौक है। उनके समर्थक ही नहीं, बल्कि दूसरी पार्टियों के विपक्षी नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट किया है।

कार्य से जनता के दिलों में बनाई थी जगह

बताया जाता है कि ऊर्जा राज्य मंत्री रहते हुए पूर्व सदर विधायक विवेक सिंह ने शहर की सड़क और बिजली जैसी समस्याओं को लेकर लोगों के बीच अपनी जगह बनाई थी। जनसमस्याओं को लेकर उनकी मुखरता के चलते वह आम लोगों में खूब पसंद किए जाते थे। शहर का एक बड़ा तबका हमेशा उनके साथ रहता था।

ये भी पढ़ेंः रामायण के सुग्रीव का निधन, राम-लक्ष्मण संग भक्त भी दुखी

बताते है कि वह 3 बार कांग्रेस से विधायक व एक बार मंत्री रहे चुके थे। 1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह मंत्री भी बने थे। शुक्रवार को उनका कोरोना सैंपुल भी जांच को भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट आज शाम तक आने की उम्मीद है। शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। परिजनों ने बाँदा में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की है। अगर शव बाँदा आया तो शनिवार को अंतिम संस्कार होगा।

ये भी पढ़ेंः दुखद खबरः महान अभिनेता ऋषि कपूर का निधन