Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

बैरक से लेकर बंदूक तक जांची, बांदा DIG दीपक कुमार का जेल निरीक्षण

Banda DIG Deepak Kumar inspected the jail

समरनीति न्यूज, बांदाः शासन द्वारा जिले के नोडल अफसर बनाए गए चित्रकूटधाम मंडल के उप   महानिरीक्षक दीपक कुमार ने मंडल कारागार पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने जेल की सुरक्षा और व्यवस्था की बारीकि से जानकारी ली। साथ ही जेल के बैरकों के लेकर पुलिस कर्मियों की बंदूकों की दुरुस्तता भी जांची। इतना ही नहीं बंदियों से बात की तो बंदी रक्षकों से भी हाल जाना। बताते चलें डीआईजी दीपक कुमार बांदा के नोडल अफसर बनाए गए हैं। ऐसे में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर उनके द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है। उधर, डीआईजी के औचक निरीक्षण से संवेदनशील जेल में हड़कंप जैसे हालात रहे। बताते चलें की बांदा की जेल सुरक्षा के लिहाज के काफी संवेदनशील है। यहां कई शूटर, डकैत और माफिया बंद हैं।

Banda DIG Deepak Kumar inspected the jail

औचक निरीक्षण से जेल में हड़कंप

बताया जाता है कि डीआईजी श्री कुमार ने बंदियों से भी बातचीत की और बैरक भी चेक किए। सुरक्षा में तैनात बंदी रक्षकों से भी बातचीत की। उनकी समस्याओं को लेकर भी जानकारी की। साथ ही कारागार में अनाधिकृत सामग्री पहुंचने जैसे आरोपों को लेकर भी जेल अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कारागार में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी देखा। इस दौरान जेल बंदी रक्षकों ने उनको सलामी भी दी। बताते हैं कि डीआईजी द्वारा जेल अधिकारियों को सुरक्षा की दृष्टि से सभी जरूरी उपायों का पालन करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ेंः बांदा में डीआईजी दीपक कुमार ने नोडल अफसर बनते ही संभालीं जिम्मेदारियां, ताबड़तोड़ एक्शन