Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : बच्चों के यौन शोषण-अश्लील वीडियो मामले में 30 तक जेल में रहेगा आरोपी जेई, 24 को रिमांड पर बहस

Banda : JE accused in sexual abuse case of children sent to jail till 30

समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को बांदा कोर्ट में बच्चों का यौन शोषण करने और उनका अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड करने वाले आरोपी जेई की वर्चुअल पेशी हुई। बताते हैं कि सीबीआई की ओर से आरोपी की रिमांड लेने के लिए अर्जी पेश की गई। इसपर बचाव पक्ष के वकील ने आपत्ति दावा पेश किया। इसपर अदालत ने सीबीआई को मामले में दावा पेश करने के लिए वक्त देते हुए 24 तारीख बहस के लिए निर्धारित कर दी। साथ ही आरोपी जेई को कोर्ट ने 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सीबीआई ने चित्रकूट से किया था गिरफ्तार

बताते चलें कि सीबीआई ने लंबे समय से इंटरनेट पर बच्चों के यौन शोषण और उनके अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले सिंचाई विभाग के जेई को चित्रकूट से गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें : Corona Virus: पोर्न फिल्म एक्ट्रेस मियां खलीफा का इमोशनल मैसेज, ‘मर जाऊं तो इन कपड़ों में दफनाना’

बताते हैं कि सीबीआई ने करीब डेढ़ महीने तक मामले की जांच करते हुए सबूत जुटाए। इसके बाद आरोपी जेई रामभवन को गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे बांदा कोर्ट में पेश किया गया था। आरोप है कि आरोपी जेई ने 50 से अधिक बच्चों का यौन शोषण करते हुए उनकी अश्लील वीडियो पोर्न साइट पर अपलोड किए हैं।

ये भी पढ़ें : Update : UP : CBI ने पकड़ा बच्चों के यौन शोषण का आरोपी सिंचाई विभाग का जेई, बांदा-चित्रकूट..