Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पुलिस का बड़ा खुलासा : पति ही निकला हत्यारा, महिला का नग्न शव मिलने का मामला

Banda police discloses husband  killer caught in case of woman's body found naked

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो दिन पहले महिला के नग्न शव मिलने के मामले में बांदा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस वारदात के दिन से फरार उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का जुर्म कबूल लिया है। साथ ही यह भी कबूल कर लिया है कि हत्या की इस वारदात में उसकी मां यानि मृतका की सास भी शामिल थी।

दहेत के लिए विभत्स हत्या, लोग हैरान

हालांकि, हत्या की इस वारदात को बड़े ही विभत्स और नृशंस ढंग से अंजाम दिया गया था। महिला को एक या दो नहीं, बल्कि तीन-तीन गोलियां मारी गईं। उसके सीने के पास गहरे जख्म के निशान थे। इतना ही नहीं शव नग्न था और शरीर पर खरोंच के निशान भी थे। इसलिए सिर्फ दहेज के लिए हत्या की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है।

महिला की हत्या का यह है पूरा मामला

बताते चलें कि बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र के मजरा बंगालीपुरवा अंश की रहने वाली महिला सुनीता (30) का शव दो दिन पहले गांव में सरकारी स्कूल के पीछे नग्नावस्था में पड़ा मिला था। महिला को तीन गोलियां मारी गई थीं। इतना ही नहीं शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। उनका अपने पति से मेंटनेंस का मुकदमा चल रहा था।

ये भी पढ़ें : बांदा में लूट को घुसे बदमाशों ने विरोध पर चौकीदार को उतारा मौत के घाट, सनसनी 

वह पति से अलग रहती थीं। हालांकि, पुलिस ने रेप की आशंका को गलत बताया है। पीएम रिपोर्ट में भी इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन हत्या का तौर-तरीका बेहद विभत्स था। इसकी वजह से यह वारदात काफी चर्चित रही। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर का कहना है कि सुनीता हत्याकांड में शामिल उसकी सास, पति और रमेश सोनकर को आला कत्ल समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अभियुक्त फरार है, उसकी भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित मुख्य खबर पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा में महिला का नग्न शव मिला, पति फरार