समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से बेहद शर्मनाक, अमानवीय घटना सामने आई है। घर में खेल रही एक 7 साल की बच्ची से एक दरिंदे पड़ोसी ने दुष्कर्म कर डाला। बच्ची को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं दरिंदा पकड़ा गया है और अब उसे जेल भेजा जा रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा ने भी मौका मुआयना किया। यह घिनौनी वारदात जिले बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
आज दोपहर हुई वारदात
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बालिका बुधवार को दोपहर घर में अकेली खेल रही थी। उसकी मां और दादी खेत गई थीं। सूना मौका पाकर पड़ोसी 22 वर्षीय युवक उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया। कमरे में ले गया और उसके साथ दुराचार किया। मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़कर पड़ोसी युवक मौके से भाग निकला।
ये भी पढ़ें : बांदा : व्यापारियों ने शोकसभा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
खेत से घर पहुंची मां और दादी ने बालिका को घर में कमरे के अंदर खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा देखा। बालिका ने अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी बात मां से बताई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर दरिंदे के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें : बांदा : ‘समरनीति न्यूज’ की खबर का असर – माॅल संचालक की दादागिरी ध्वस्त, प्रशासन ने ढहाया अतिक्रमण