Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में बड़ी कार्रवाई : BSP विधायक/माफिया मुख्तार अंसारी की दो इमारतें ढहाई गईं

Big action in Lucknow: BSP MLA Mukhtar Ansari demolished two towers

समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफियाओं के खिलाफ यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बसपा विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के लखनऊ स्थित अवैध कब्जे वाली दो इमारतें ढहा दी गई हैं। बता दें कि पूर्वांचल के माफिया मुख्तार की वाराणसी, मऊ और गाजीपुर के बाद अब राजधानी लखनऊ में स्थिति अवैध कब्जे वाली इमारतें ढहाई जा रही हैं।

डालीबाग में शत्रु संपत्ति पर बनी थीं दो इमारतें

आज गुरुवार को मऊ सदर सीट से विधायक गैंगस्टर मुख्तार की लखनऊ की दो संपत्तियों को एलडीए ने ढहा दिया है। इसके साथ ही अब प्रशासन माफिया से ही बिल्डिंग तोड़ने के साथ अबतक का किराए का खर्चा भी वसूल करेगी।

ये भी पढ़े : लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जला ATM, हड़कंप मचा

बताते हैं कि ये दोनों इमारतें डालीबाग में थीं और इनको ढहाने के लिए एलडीए अधिकारियों के साथ प्रशासन और पुलिस के लोग वहां पहुंचे। इस काम में करीब ढाई सौ पुलिस कर्मियों को लगाया गया। वहीं करीब 20 जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों इमारतें मुख्तार के बेटों के नाम थीं। हालांकि, मुख्तार के दोनों बेटों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का काफी विरोध भी किया।

पंजाब की जेल में बंद है माफिया मुख्तार अंसारी

बता दें कि प्रदेश में बड़ी आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले बसपा विधायक माफिया मुख्तार इस वक्त पंजाब की जेल में बंद हैं। मामले में एलडीए संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि ये इमारतें शत्रु संपत्ति पर कब्जा करके बनाई गई थीं। बताते हैं कि अब मुख्तार की हजरतगंज और आसपास के इलाकों में 19 संपत्तियों को तलाश रही है।