Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका

Big news : Woman's friend becomes executioner in Banda, throws innocent in a well

समरनीति न्यूज, बांदा : धनतेरस के मौके पर जब लोग अपने घरों में खुशियां मना रहे हैं, ऐसे में एक महिला का मित्र जल्लाद बन बैठा और उनके मासूम बच्चे को उठाकर कुएं में फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर एसपी गणेश शंकर मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना को लेकर शहर में चर्चाएं होती रहीं। सभी ने बच्चे की हत्या पर दुख जताया। लोगों का कहना है कि ऐसे पापी व्यक्ति को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा मासूम

बताया जाता है कि शहर के आवास विकास में रहने वाली महेश रैकवार की पत्नी ममता पति से विवाद के बाद अपने पुरुष मित्र पप्पू माली के साथ रहने लगी थी। खाईंपार में रहने वाले अपने पुरुष मित्र से उसका विवाद हो गया।

Big news : Woman's friend becomes executioner in Banda, throws innocent in a well

इसके बाद वह बच्चों को लेकर वापस आवास विकास आकर रहने लगी। बताते हैं कि को पप्पू माली उसे ले जाने के लिए पहुंचा।

ये भी पढ़ें : बांदा की बड़ी खबर :लव मैरिज वाले पति-पत्नी के बीच जीजा की इंट्री, महिला ने ब्लेड से गला रेता-रेफर

महिला राजी नहीं हुई तो पप्पू माली ने महिला के मासूम बच्चे 7 साल के करन को उठाकर कुएं में फेंक दिया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे को बाहर निकलवाया। हालांकि, तबतक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जेल भेजा जा रहा है। एसपी श्री मीणा ने घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : Corona : बांदा में डाक्टर-इंजीनियर और शिक्षिका समेत 12 पाॅजिटिव, तेजी से पांव पसार रहा संक्रमण