Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष-4 महामंत्री और भी..

BJP released list of district heads in UP

समरनीति न्यूज, बांदाः भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से हरी झंडी मिलने के बाद जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने पार्टी जिला कमेटी की घोषणा कर दी। कमेटी की विधिवत घोषणा करते हुए जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बताया है कि 25 सदस्य वाली जिला कमेटी में 8 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री होंगे। वहीं 8 जिला मंत्रियों के अलावा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी, कार्यालय प्रभारी और कार्यालय सह प्रभारी शामिल होंगे।

bjp karyakarini Banda annouced

ये बने जिला उपाध्यक्ष और महामंत्री

जिला कमेटी में आठ उपाध्यक्षों में नरेंद्र सिंह नन्ना, कमलेश अवस्थी, ममता मिश्रा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, प्रेमनारायण द्विवेदी, जागृति वर्मा, मनोज पुरवार, सीताराम वर्मा शामिल हैं। वहीं 4 जिला महामंत्रियों में अखिलेश नाथ दीक्षित, संजय सिंह, विवेकानंद गुप्ता व कल्लू सिंह राजपूत को शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ेंः ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

इसी क्रम में डा सदासिव भारतीय, दिनेश यादव, पंकज रैकवार, रागिनी शिवहरे, अशोक कुशवाहा, देवेंद्र सिंह भदौरिया, राजर्षि शुक्ला और मनीष गुप्ता को जिला मंत्री बनाया गया है। संतोष गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा दिलीप गुप्ता को कार्यालय प्रभारी और मोहित गुप्ता को कार्यालय का सह प्रभारी नियु्क्त किया गया है। एक मीडिया प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ेंः भाजपा ने घोषित किए 11 जिलाध्यक्ष, बांदा-झांसी और सुल्तानपुर-मुरादाबाद भी शामिल