Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

विपक्षियों को मात देने में माहिर स्वतंत्र देव सिंह के सिर आज फिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज

swatantra dev singh

मनोज सिंह शुमाली, लखनऊः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज गुरुवार को होना है। संगठन को मजबूत करने की अद्भुत कला और चुनावों में विपक्षियों को मात देने वाली अभेद रणनीति में माहिर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुना जाना तय है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी आशुतोष टंडन गोपाल का कहना है कि 16 जनवरी को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में यह कार्यवाही संपन्न होगी। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।

राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का भी चुनाव आज

शाम 5 से 6 बजे तक नाम वापसी की व्यवस्था रहेगी। पार्टी के भीतर खाने से जो खबरें आ रही हैं उनसे पता चलता है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष की प्रभावी कार्यशैली के चलते उनका दोबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष बनना तय है। बुधवार को लखनऊ में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, गोविंद शुक्ला जैसे नेताओं की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

ये भी पढ़ेंः उन्नाव में भाजपा की जागरुकता रैली में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत

बताते चलें कि इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद के 80 सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया भी गुरुवार से शुरू हो जाएगी। इस प्रक्रिया के तहत दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक नामांकनपत्र दाखिल होंगे। फिर नामांकनों की जांच के बाद नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। बताते हैं कि हर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय परिषद के लिए 1-1 सदस्य का चुनाव होगा। कहा कि अगर 80 से अधिक उम्मीदवार होते हैं तो 17 जनवरी को इनके चयन के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

ये भी पढ़ेंः हमीरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खुद झाड़ू लगाकर दिया बड़ा संदेश